PAK vs ENG: मोहम्मद रिजवान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में पूर्व कप्तान को छोड़ा पीछे
पाकिस्तान और इंग्लैंड के खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने अपने हमवतन पूर्व कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद को पीछे छोड़ा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहम्मद रिजवान (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान और इंग्लैंड के खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने अपने हमवतन पूर्व कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद को पीछे छोड़ एक उपलब्धि हासिल कर ली है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में रिजवान ने टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरा करने वाले पाकिस्तानी विकेटकीपर बन गए हैं।
मोहम्मद रिजवान ने 57 पारियों में 2000 रन का आंकड़ा पूरा किया। वहीं सरफराज अहमद को 2000 रन बनाने के लिए 59 पारी लगे थे। उन्होंने 59 पारी में 2000 रन पूरा किया था। पहले टेस्ट के बाद कुछ खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद रिजवान अपनी जगह बचाने में कामयाब हो सके थे। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद बोर्ड ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी पत्रकार की इंग्लिश सुनकर हैरान रह गए बेन स्टोक्स, वीडियो में देखिए रिएक्शन
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में भाजपा को लगा करारा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में राकां ने लहराया परचम
संजय राऊत का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- पीएम बनने की महत्वाकांक्षा में क्षेत्रीय दलों को तोड़ा जा रहा
Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, रिलायंस के बंपर उछाल के साथ बाजार ने की अच्छी शुरुआत
FIFA World Cup: बेल्जियम और ईरान का मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त, दोनों टीमों को अब भी पहली जीत का इंतजार
रिजवान को मैच शुरू होने से पहले यह रिकॉर्ड हासिल करने के लिए सिर्फ 16 रन चाहिए थे। उन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 46 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए और यह उपलब्धि अपने नाम किया। शान मसूद के आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी करने आए लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके। रेहान अहमद ने रिजवान को आउट किया।
इस टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 267 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 344 रन बनाकर 77 रनों की बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान के लिए साउद शकील ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 134 रन बनाए। उसके अलावा साजिद खान और नोमान खान ने अंत में 72 रन जोड़ें। साजिद खान ने 48 और नोमान ने 45 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम बिना विकेट गंवाए 15 रन बनाकर खेल रही है।
यह भी पढ़ें : मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापसी करने को तैयार, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी को देंगे धार
