‘बांग्लादेशी कप्तान ने गलत किया’, पाकिस्तानी खिलाड़ी के सपोर्ट में उतरे भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ
BAN vs PAK मैच में सलमान आगा के विवादित रन आउट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे खेल भावना के खिलाफ बताते हुए बांग्लादेशी कप्तान मिराज की आलोचना की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहम्मद कैफ रन आउट विवाद पर (फोटो-सोशल मीडिया)
Md. Kaif on Salman Ali Run Out: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने शुक्रवार को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आग को दिए गए रन आउट के फैसले को खेल भावना के विपरीत माना है। कैफ ने इस मामले में बांग्लादेशी कप्तान मिराज की हरकत को गलत बताया है। कैफ ने कहा कि बांग्लादेशी कप्तान ने जो किया, वो यह नहीं करना चाहिए था।
मोहम्मद कैफ ने एक्स पर लिखा, “यह बिल्कुल सही नहीं था। विकेट लेने का यह तरीका किसी भी तरह से सही नहीं है। वो भी कप्तान ने ऐसा किया। युवाओं ध्यान रखो, अगर वर्ल्ड कप फाइनल भी दांव पर लगा हो तब भी वो नहीं करना जो बांग्लादेशी कप्तान ने किया। खेल बिना खेल भावना के खेल नहीं है।”
This is so not done. No desperation of getting wickets can justify this run out. That too from a captain. Youngsters please remember, even if the World Cup final is on the line never do what the Bangladesh skipper did. Sports without fair play is no sports. https://t.co/1N5LjEuFUK — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) March 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘क्रिकेट को पहुंचाया बहुत बड़ा नुकसान…’ शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
BAN vs NZ Highlights: बांग्लादेश का धमाकेदार आगाज, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को दी करारी मात
टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया
39वें ओवर के दौरान हुई थी ये घटना
घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर घटी। मेहदी हसन मिराज की गेंद को मोहम्मद रिजवान ने गेंदबाज की दिशा में खेला। गेंद पकड़ने की कोशिश में मिराज नॉन स्ट्राइक वाली क्रीज से बाहर खड़े सलमान अली आगा से लड़ गए। गेंद रुक गई थी इसलिए आगा ने सिंगल लेने का इरादा छोड़ दिया और गेंद खुद उठाकर मिराज को देने लगे। इतने में मिराज ने गेंद लेकर विकेट पर दे मारा। आगा क्रीज के बाहर थे और अपील के बाद उन्हें तीसरे अंपायर ने रन आउट करार दिया। आगा गेंद गेंदबाज को देने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें रन आउट दे दिया गया।
सलमान आगा हुए आगबबूला
मेहदी हसन का यह बर्ताव सलमान आगा को बिल्कुल पसंद नहीं आया। वह उनसे मैदान पर ही भिड़ गए। थर्ड अंपायर द्वारा रन आउट करार दिए जाने के बाद सलमान नाखुश दिखे और पेवेलियन जाते हुए गुस्से में अपना ग्लव्स और हेलमेट फेंकते हुए दिखे। मैच के बाद आगा ने कहा, “मुझे लगता है कि खेल भावना होनी चाहिए। वह मेहदी को गेंद वापस देने की कोशिश कर रहे थे। ऐसी स्थिति में इसे डेड करार दिया जा सकता था।”
यह भी पढ़ें: BAN vs PAK: ‘इसलिए मैंने स्टंप्स पर थ्रो किया,’ सलमान आगा को रन आउट करने के बाद मेहदी हसन ने दी प्रतिक्रिया
मुकाबले का हाल
मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने माज सदाकत (75), आगा (64), और रिजवान (44) की मदद से 274 रन बनाए थे। बारिश की वजह से बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 32 ओवर में 243 का लक्ष्य दिया गया था। बांग्लादेश 114 रन पर सिमट गई और 128 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।
