इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में ये भारतीय खिलाड़ी बनेगा गेम चेंजर, पूर्व क्रिकेटर ने बताया नाम व असली कारण
IND vs ENG: भारतीय टीम फाइनल से एक कदम दूर है और सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस अहम मुकाबले में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सबकी नजरें रहेंगी।
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Kaip on Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फाइनल में कौन सी दो टीमें जगह बनाएंगी। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होगी। 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है।
फाइनल की जंग में चार दावेदार
टूर्नामेंट के अंतिम चरण में पहुंच चुकी चारों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से एक टीम पहले फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला भी किसी फाइनल से कम नहीं माना जा रहा। दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे मुकाबला कड़ा होने की पूरी संभावना है।
pic.twitter.com/q9mgqy2fj9 — BCCI (@BCCI) March 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL Records: संजू सैमसन ने धोनी-रैना को छोड़ा पीछे, इस खास मामले में सबसे तेज भारतीय बनकर रचा कीर्तिमान
किसी युवा की जगह नहीं लूंगा! फिट होने के बाद भी नहीं खेल रहे धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स को सुना दिया अपना फैसला
Ind W vs SA W T20: लगातार 3 हार के बाद भारत को मिली जीत, दीप्ति शर्मा के आगे साउथ अफ्रीको ने टेके घुटने
DC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
बुमराह होंगे सबसे बड़े हथियार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि बुमराह के चार ओवर मैच का रुख तय करेंगे। आंकड़े भी इस दावे को मजबूत करते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बुमराह नौ विकेट ले चुके हैं। उनका औसत 9.11 और इकोनॉमी 5.34 रहा है, जो बड़े मैचों में उनकी प्रभावशीलता को दर्शाता है।
वानखेड़े की पिच पर बदल सकती है रणनीति
मोहम्मद कैफ ने वानखेड़े की पिच को लेकर भी दिलचस्प टिप्पणी की है। आमतौर पर यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि रोशनी में ओस आने से लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। लेकिन कैफ का मानना है कि इस बार पिच का व्यवहार अलग हो सकता है और ओस का असर उतना नहीं दिखेगा। हाल के मुकाबलों में देखा गया है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी हमेशा आसान नहीं रही। इंग्लैंड की टीम भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 180 रन का लक्ष्य हासिल करने में संघर्ष करती नजर आई थी।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के लिए ‘काल’ बनेगा यह कीवी बल्लेबाज! 6 मैचों में जड़े 4 अर्धशतक; सेमीफाइनल में हैं बड़ी उम्मीदें
सेमीफाइनल में हर ओवर होगा अहम
भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले में रणनीति, पिच की स्थिति और दबाव में प्रदर्शन तीनों अहम रहेंगे। खासकर जसप्रीत बुमराह के चार ओवर भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस बड़े मुकाबले में किस तरह की योजना के साथ उतरती है और क्या वह फाइनल का टिकट हासिल कर पाती है।
