किसी युवा की जगह नहीं लूंगा! फिट होने के बाद भी नहीं खेल रहे धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स को सुना दिया अपना फैसला
MS Dhoni IPL 2026: एमएस धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी पर सस्पेंस! पिंडली की चोट ने बढ़ाई चिंता, कोच माइकल हसी और स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया बड़ा अपडेट। क्या गुजरात के खिलाफ खेलेंगे 'थाला'? पढ़ें यहाँ।
- Written By: अर्पित शुक्ला
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
MS Dhoni Calf Injury Update: महेंद्र सिंह धोनी की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वापसी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके खेलने की काफी चर्चा थी, लेकिन वह मैदान पर नहीं उतरे। शुरुआत में टीम मैनेजमेंट ने कहा था कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कुछ हफ्तों में लौट सकते हैं।
उनकी पिंडली की चोट के कारण करीब दो हफ्ते बाहर रहने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक उनकी वापसी नहीं हुई है। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में सीएसके ने 103 रन से जीत दर्ज की।
क्या बताया कोच ने?
इस जीत के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि धोनी जल्द विकेट के पीछे नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चिंता उनकी पिंडली की चोट है, क्योंकि मैच के दौरान दौड़ना और खासकर अंतिम ओवरों में तेज रन लेना जरूरी होता है। स्किल को लेकर कोई चिंता नहीं है, बस उन्हें अपनी फिटनेस पर भरोसा हासिल करना है।
सम्बंधित ख़बरें
आज तो 100 मारूंगा! मैच से पहले बस की कांच पर लिखा और मैदान पर जड़ा शतक, वैभव सूर्यवंशी का VIDEO वायरल
Ind W vs SA W T20: लगातार 3 हार के बाद भारत को मिली जीत, दीप्ति शर्मा के आगे साउथ अफ्रीको ने टेके घुटने
DC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
RR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
अब जब सीएसके का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से चेन्नई में होना है, धोनी की वापसी अब भी साफ नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लगभग फिट हो चुके हैं, लेकिन खुद ही वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहते। उन्होंने मैनेजमेंट से कहा है कि सिर्फ उन्हें शामिल करने के लिए टीम संयोजन में बदलाव न किया जाए।
किसी युवा खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते धोनी
सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी बताया कि धोनी लगातार रिकवरी कर रहे हैं और टीम की सलाह के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं। वहीं संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में धोनी भी किसी युवा खिलाड़ी की जगह लेना नहीं चाहते।
यह भी पढ़ें- आज तो 100 मारूंगा! मैच से पहले बस की कांच पर लिखा और मैदान पर जड़ा शतक, वैभव सूर्यवंशी का VIDEO वायरल
इस वजह से गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनके खेलने की संभावना कम मानी जा रही है। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर है। टीम ने सात मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ कुल छह अंक हासिल किए हैं।
