Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आमिर ने भारत नहीं पाकिस्तान टीम पर की भविष्यवाणी, कहा- T20 वर्ल्ड कप के बाद सलमान आगा नहीं रहेंगे कप्तान

T20 WC 2026: इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Feb 25, 2026 | 09:58 PM

मोहम्मद आमिर और सलमान अली आगा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mohammad Aamir on Salman Ali Agha: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं इस हार के बाद पाकिस्तान का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। टीम की कमजोर बल्लेबाजी और अस्थिर प्रदर्शन ने फैंस को निराश किया है।

मोहम्मद आमिर की बड़ी भविष्यवाणी

इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का बयान चर्चा में है। एक फैन ने उनसे सवाल किया कि क्या टी20 वर्ल्ड कप के बाद सलमान अली आगा पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान बने रहेंगे? इस पर आमिर ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सलमान इस टूर्नामेंट के बाद कप्तान बने रहेंगे।

Muhammad Amir said, “Salman Ali Agha will not continue as T20I Captain after the T20 World Cup.” pic.twitter.com/HzPpaH3XKh — Rayham (@RayhamUnplugged) February 24, 2026


सलमान अली आगा का प्रदर्शन भी इस विश्व कप में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने अब तक खेले गए 5 मैचों में सिर्फ 48 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में भी केवल 1 विकेट हासिल किया है। न बल्ले से और न ही गेंद से वह टीम को मजबूती दे पाए हैं। ऐसे में उनकी कप्तानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup: सेंटनर और कोल ने कराई न्यूजीलैंड की वापसी, श्रीलंका को दिया 169 रनों का टारगेट

भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में बारिश की आशंका! मैच रद्द हुआ तो बढ़ेगी टीम इंडिया की टेंशन

PAK W vs SA W: साउथ अफ्रीका से मिली हार फिर ICC ने लगाई फटकार, सिदरा अमीन को मिला एक डिमेरिट अंक

IND vs ZIM: वर्ल्ड कप में बदल रहा है चेपाक की पिच का मिजाज, तो बल्लेबाज या फिर गेंदबाज, कौन रहेगा हावी?

पाकिस्तान की पारी रही साधारण

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम मजबूत शुरुआत नहीं कर सकी। 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान ने 164 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 3 विकेट चटकाए। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद को 1 सफलता मिली। पाकिस्तान की बल्लेबाजी अंत में तेज रन नहीं बना सकी, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

ये भी पढ़ें: भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में बारिश की आशंका! मैच रद्द हुआ तो बढ़ेगी टीम इंडिया की टेंशन

हैरी ब्रूक का शतक बना अंतर

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। कप्तान हैरी ब्रूक ने मैच विनिंग शतक जड़ा। उन्होंने 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर पाकिस्तान के गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Mohammad amir said salman ali agha will no longer be pakistans captain after the t20 world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 09:58 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Pakistan Cricket Team
  • Sports News
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.