मिचेल स्टार्क ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले…
Mitchell Starc breaks Harbhajan Singh Record: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टेस्ट में अब स्टार्क के 418 विकेट हो गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मिचेल स्टार्क (फोटो-सोशल मीडिया)
Mitchell Starc surpasses Harbhajan Singh: एशेज सीरीज 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो दूसरे टेस्ट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही स्टार्क ने भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ दिया।
गाबा के ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट चटकाए। अपना तीसरा विकेट लेते ही स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वसीम अकरम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं छठा विकेट लेते ही उन्होंने भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा।
टेस्ट में लेफ्ट-आर्म सीमर्स द्वारा सबसे ज़्यादा विकेट
- 418 मिशेल स्टार्क
- 414 वसीम अकरम
- 355 चमिंडा वास
- 317 ट्रेंट बोल्ट
- 311 ज़हीर खान
स्टार्क ने सबसे पहले वसीम अकरम को पीछे छोड़ा। वसीम अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट लिए थे। वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद स्टार्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ दिया। हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट में 417 विकेट चटकाए थे। वहीं स्टार्क ने 102वां टेस्ट खेलते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। स्टार्क के अब टेस्ट क्रिकेट में 418 विकेट हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
DC vs PBKS: दिल्ली के स्क्वाड में शामिल हुए मिचेल स्टार्क, पर पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर; ये है बड़ी वजह
DC के लिए राहत की खबर…इस दिन टीम में जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क, इस खतरनाक टीम के सामने करेंगे सीजन की शुरूआत
क्या पूरे सीजन से बाहर हो जाएंगे मिचेल स्टार्क? इंजरी पर आया कोच का बयान, जानें कब जुड़ेंगे टीम के साथ
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने
इसके साथ ही अब स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अगली पारी में स्टार्क के निशाने पर शॉन पोलॉक का रिकॉर्ड होगा। शॉन पोलॉक ने टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट चटकाए हैं। पोलॉक से आगे निकलने के लिए स्टार्क को 4 विकेट और चटकाने हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने 133 टेस्ट में 800 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर शेन वॉर्न हैं जिनके नाम 145 टेस्ट में 708 विकेट हैं। इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन तीसरे नंबर पर हैं। एंडरसन ने 188 टेस्ट में 704 विकेट लिए हैं। भारत के अनिल कुंबले 132 टेस्ट में 619 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड 167 टेस्ट में 604 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।
