मिचेल स्टार्क ने सिडनी टेस्ट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाले…
Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सिडनी टेस्ट में उतरते ही इतिहास रच दिया। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मिचेल स्टार्क (फोटो-सोशल मीडिया)
Mitchell Starc Becomes 3rd Australian Fast Bowler: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज सीरीज के पांचवें मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं।
मिचेल स्टार्क सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उतरते ही यह उपलब्धि हासिल करके इतिहास रच दिया है। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली के बाद सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली की 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने में सफल रहे थे।
ग्लेन मैक्ग्रा ने 1993 से 2007 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 124 टेस्ट, 250 वनडे और 2 T20I मैच खेले। उनका योगदान ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण था, और वे अब तक के सबसे सफल तेज गेंदबाज़ों में से एक माने जाते हैं। ब्रेट ली ने 1999 से 2012 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट, 221 वनडे और 25 T20I मैच खेले। उनका करियर तेज और आक्रामक गेंदबाज़ी के लिए जाना जाता है और वे ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज़ों में रहे।
सम्बंधित ख़बरें
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
India Sports Deal: पीएम मोदी ने मेलबर्न में अल्बनीज के साथ लॉन्च किया नया खेल रोडमैप
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
भारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
300वां मैच खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के 14वें खिलाड़ी
वहीं, मिचेल स्टार्क SCG (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड) में अपना 105वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने 130 वनडे और 65 T20I मैचों में भी हिस्सा लिया है। स्टार्क अब तक कुल 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 14वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं, जो एक शानदार उपलब्धि है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच
| खिलाड़ी | भूमिका | टेस्ट | वनडे | टी20I | कुल मैच |
|---|---|---|---|---|---|
| रिकी पोंटिंग | बल्लेबाज़ | 168 | 374 | 17 | 559 |
| स्टीव वॉ | बल्लेबाज़ | 168 | 325 | — | 493 |
| एलन बॉर्डर | बल्लेबाज़ | 156 | 273 | — | 429 |
| एडम गिलक्रिस्ट | विकेटकीपर | 96 | 286 | 13 | 395 |
| माइकल क्लार्क | बल्लेबाज़ | 115 | 245 | 34 | 394 |
| डेविड वॉर्नर | बल्लेबाज़ | 112 | 161 | 110 | 383 |
| ग्लेन मैक्ग्रा | तेज़ गेंदबाज़ | 124 | 249 | 2 | 375 |
| मार्क वॉ | बल्लेबाज़ | 128 | 244 | — | 372 |
| स्टीव स्मिथ | बल्लेबाज़ | 123* | 170 | 67 | 360* |
| शेन वॉर्न | स्पिन गेंदबाज़ | 145 | 193 | — | 338 |
| ब्रेट ली | तेज़ गेंदबाज़ | 76 | 221 | 25 | 322 |
| शेन वॉटसन | ऑलराउंडर | 59 | 190 | 58 | 307 |
| माइकल हसी | बल्लेबाज़ | 79 | 185 | 38 | 302 |
| मिचेल स्टार्क | तेज़ गेंदबाज़ | 105* | 130 | 65 | 300* |
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज वसीम अकरम के नाम स्पेशलिस्ट तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड है। अकरम ने 1984 से 2003 तक पाकिस्तान की “मेन इन ग्रीन” टीम के लिए 460 मैच खेले, जिसमें से 104 टेस्ट और 356 वनडे शामिल हैं। अकरम की गेंदबाजी ने क्रिकेट जगत में अपनी अलग ही पहचान बनाई और वे एक अभूतपूर्व तेज गेंदबाज के रूप में माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में रचा एक और इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों द्वारा सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच
| खिलाड़ी | देश | टेस्ट | वनडे | टी20I | कुल मैच |
|---|---|---|---|---|---|
| वसीम अकरम | पाकिस्तान | 104 | 356 | — | 460 |
| चमिंडा वास | श्रीलंका | 111 | 322 | 6 | 439 |
| शॉन पोलॉक | दक्षिण अफ्रीका | 108 | 303 | 12 | 423 |
| जेम्स एंडरसन | इंग्लैंड | 188 | 194 | 19 | 401 |
| टिम साउदी | न्यूज़ीलैंड | 107 | 161 | 26 | 394 |
| ग्लेन मैक्ग्रा | ऑस्ट्रेलिया | 124 | 250 | 2 | 376 |
| वकार यूनिस | पाकिस्तान | 87 | 262 | — | 349 |
| स्टुअर्ट ब्रॉड | इंग्लैंड | 167 | 121 | 56 | 344 |
| लसिथ मलिंगा | श्रीलंका | 30 | 226 | 84 | 340 |
| कर्टनी वॉल्श | वेस्टइंडीज | 132 | 205 | — | 337 |
स्टार्क के नाम 429 टेस्ट विकेट हैं। अगर वह सिडनी में चल रहे टेस्ट मैच में पांच और विकेट ले लेते हैं, तो वह श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल बाएं हाथ के गेंदबाज बन जाएंगे। बाएं हाथ के स्पिनर हेराथ ने 1999 से 2018 तक श्रीलंका के लिए 93 टेस्ट खेले और 433 बल्लेबाजों को आउट किया।
