IND vs NZ Final: हार के बाद छलका मिचेल सेंटनर का दर्द, कीवी कप्तान ने भावुक होकर कही ये बड़ी बात
IND vs NZ: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। हार के बाद भी कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और टीम पर गर्व जताया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मिचेल सेंटनर (फोटो- सोशल मीडिया)
Mitchell Santner Emotional Statement: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हार के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम ने खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपविजेता के रूप में पदक प्राप्त करने के लिए जब कीवी खिलाड़ी मैदान पर उतरे, तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उनका जोरदार उत्साहवर्धन किया। विशेष रूप से फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सेंटनर का नाम पुकारे जाने पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा।
“भारत ने हमें पूरी तरह पछाड़ दिया”
मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, “मुझे अपनी टीम पर गर्व है कि हमने मुश्किल चुनौतियों के बावजूद यहां तक का सफर तय किया। हर स्तर पर लड़कों ने जबरदस्त संघर्ष किया।” हालांकि, उन्होंने हार को स्वीकार करते हुए माना कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन उनसे कहीं अधिक बेहतर था। सेंटनर ने कहा, “आज हम एक महान टीम के सामने थे, जिसने खेल के हर विभाग में हमें पछाड़ दिया।”
सूर्यकुमार यादव के साथ भारतीय टीम की सराहना
स्टेडियम में उमड़ी दर्शकों की नीली भीड़ का जिक्र करते हुए सेंटनर ने कहा कि मेजबान टीम के लिए अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलना काफी दबाव भरा होता है, लेकिन टीम इंडिया ने इस दबाव को बहुत ही शानदार तरीके से संभाला। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और उनकी पूरी टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें इस उपलब्धि पर बहुत गर्व होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
अंत में सेंटनर ने स्वीकार किया कि टूर्नामेंट के सुपर-8 और सेमीफाइनल मुकाबलों में उनकी टीम ने अच्छी फाइट दी, लेकिन फाइनल की रात भारत का पलड़ा भारी रहा। कीवी कप्तान की यह खेल भावना और विपक्षी टीम की सराहना करना क्रिकेट जगत में खूब सराहा जा रहा है।
भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ये भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत साबित हुई। इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को लगाता दूसरी बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है। वहीं, अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली क्रिकेट जगत की पहली टीम बनी। यदि बात करें मुकाबले की तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट कर रह गई। इस हिसाब से भारत ने इस फाइनल मुकाबले में 96 रन के अंतर से ऐतिहासिक व बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो कई खिलाड़ी रहे, लेकिन मुकाबले में मजबूती संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अंत में शिवम दुबे की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दिलाई।
