- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mike Hesson Appointed As Pakistan White Ball Coach
न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी को पाकिस्तान ने बनाया हेड कोच, RCB से भी रहा है पुराना नाता
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने माइक हेसन को लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का कोच नियुक्त किया है। माइक हेसन इससे पहले आईपीएल की टीम आरसीबी के भी कोच रह चुके हैं।

माइक हेसन पाकिस्तान के नए कोच नियुक्त (फोटो-सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक बड़ा ऐलान किया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी माइक हेसन को वनडे और टी20 का कोच नियुक्त किया है। हेसन 26 मई से अपना कार्यभार संभालेंगे। वो कब तक पाकिस्तान टीम के साथ रहेंगे इसकी घोषणा नहीं की गई है।
माइक हेसन के पास कोचिंग का बहुत अनुभव हैं। उन्होंने 2012 से लेकर 2018 तक न्यूजीलैंड टीम के प्रमुख थे। इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की। उसके बाद हेसन ने 2019 से लेकर 2023 तक आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कोचिंग की।
माइक हेसन बने पाकिस्तान के नए कोच
इसके बाद वो पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के मुख्य कोच बने और उन्होंने 2024 में अपने कोचिंग के दौरान टीम को विजयी भी बनाया। माइक हेसन पाकिस्तान टीम के नए व्हाइट-बॉल कोच बने हैं। उनका पहला काम बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में टीम को कोच करना होगा, लेकिन इन मैचों का शेड्यूल बदल भी सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
कंगाली में भी सेना पर मेहरबान शहबाज सरकार, रक्षा बजट में 18% की भारी बढ़ोतरी, विकास कार्यों पर चली कैंची
Explainer: साउथ एशिया का नया बैटलग्राउंड बन रहा स्पेस, पाक ने लॉन्च की 6 जासूसी सैटेलाइट; भारत कितना तैयार?
हेसन ने अकीब जावेद की जगह ली
हेसन ने अकीब जावेद की जगह ली है, जो पहले अंतरिम कोच थे। अकीब को गैरी कर्स्टन के अचानक इस्तीफा देने के बाद यह जिम्मेदारी मिली थी। गैरी कर्स्टन को अप्रैल 2024 में दो साल के लिए कोच बनाया गया था, लेकिन उन्होंने छह महीने में ही इस्तीफा दे दिया। अब अकीब जावेद को उच्च प्रदर्शन निदेशक बना दिया गया है। इस नई भूमिका में वे चयन समिति में भी अपनी राय देते रहेंगे।
पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने माइक हेसन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि हेसन जैसे अनुभवी कोच अब पाकिस्तान टीम के साथ हैं। नकवी को उम्मीद है कि हेसन पाकिस्तान को फिर से जीत की राह पर ले जाएंगे।
वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जिसके कारण टीम अगले राउंड में नहीं पहुंच सकी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिला। हालांकि इस दौरान पाकिस्तान के प्रमुख कोच ने टीम का साथ छोड़ दिया। अब देखना होगा कि माइक हेसन कब तक इस टीम के साथ रहते हैं।
Mike hesson appointed as pakistan white ball coach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YRKKH Upcoming Twist: पति को बचाने के लिए अभिरा उठाएगी बड़ा कदम, खाली हो जाएगा बैंक बैलेंस
Jun 13, 2026 | 12:31 PMनासिक लाडकी बहिन योजना की जांच में बड़ा खुलासा, e-KYCऔर दस्तावेजों में खामी से डेढ़ लाख महिलाएं अपात्र
Jun 13, 2026 | 12:31 PMआज़मगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार, चार लोगों की मौके पर ही मौत, एक घायल
Jun 13, 2026 | 12:29 PMउज्जैन: महाकाल मंदिर परिसर स्थित गुरु बृहस्पतेश्वर मंदिर में 1100 किलो फलों का भव्य फल उत्सव
Jun 13, 2026 | 12:28 PMVaibhav Suryavanshi Brother Century: भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, वैभव सूर्यवंशी ने खास अंदाज में दी बधाई
Jun 13, 2026 | 12:23 PMकोटा, इलाहाबाद, दिल्ली… NEET पेपर लीक पर BJP के खिलाफ मोर्ची खोलेंगे राहुल गांधी; करेंगे देशव्यापी आंदोलन
Jun 13, 2026 | 12:18 PM‘ऑपरेशन टाइगर की बात करने वालों का अमित शाह ने 100 बार किया ऑपरेशन’, संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला
Jun 13, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














