मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी
WPL 2026, 1st Match, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Live Scorecard: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज 9 मार्च से हो रही है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला जाएगा। 7 बजे से इस मुकाबले का टॉस होगा। वहीं 7.30 बजे से मैच की शुरुआत होगी। मैच शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगा। जिसमें यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू परफॉर्म करने वाले हैं। हनी सिंह भारत में पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट में परफॉर्म करेंगे।
दोनों टीमें नीलामी के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई हैं और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले सीजन के पहले मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है। हरमनप्रीत इस बार खिताब बचाने उतरेगी। वहीं मंधाना की नजरें दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी।
09 Jan 2026 11:13 PM (IST)
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की भव्य शुरुआत हुई। महिला प्रीमियर लीग 2026 का उद्घाटन मुकाबला शुक्रवार को बेहद रोमांचक रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी गेंद तक चले इस मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार आगाज किया। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की टीम ने डी क्लर्क की अहम पारी के सहारे अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की।
09 Jan 2026 10:57 PM (IST)
आरसीबी को 7वां झटका श्रेयांका पाटिल के रूप में लगा। अब आरसीबी को जीत के लिए 3 ओवर में 34 रन बनाने है।
09 Jan 2026 10:12 PM (IST)
65 के स्कोर पर आरसीबी का पांचवां विकेट गिर गया है। ऋचा घोष बड़ा शॉट मारने में आउट हो गई। 6 रन बनाकर ऋचा पवेलियन वापस लौट गई। अमेलिया केर ने ऋचा को आउट किया।
09 Jan 2026 09:52 PM (IST)
आरसीबी को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। मंधाना ने 18 रनों की पारी खेली। मंधाना को शबनम इस्माइल ने आउट किया। 40 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया।
09 Jan 2026 09:49 PM (IST)
आरसीबी ने 155 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी ने शानदार शुरुआत की। 3 ओवर में आरसीबी ने जीत का बहुत कम कर लिया। आरसीबी ने 3 ओवर में 40 रन बनाए।
09 Jan 2026 09:48 PM (IST)
MI की टीम ने शुरुआत में 67 रन पर चार विकेट खो दिए थे, लेकिन उसके बाद RCB की टीम ने लगातार दो ओवर में सजना के दो कैच छोड़ दिए। इस चूक का फायदा उठाते हुए सजना और कैरी ने मिलकर 82 रनों की तेज़ और अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने MI को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने में मदद की। हालांकि, मैदान पर ओस का असर दिख रहा था, जिससे चेज़ पूरी तरह मुश्किल नहीं लग रही थी। मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।
09 Jan 2026 09:10 PM (IST)
सजना सजीवन के रूप में मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लगा। डी क्लर्क ने सजना को आउट किया। 44 के निजी स्कोर पर सजना आउट हो गई। 149 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा।
09 Jan 2026 08:36 PM (IST)
हरमनप्रीत कौर के रूप में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। 67 के स्कोर पर हरमनप्रीत पवेलियन लौट गई। हरमनप्रीत ने 20 रनों की पारी खेली। डी क्लर्क की गेंद पर आउट हो गई।
09 Jan 2026 08:31 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को जी कमालिनी के रूप में तीसरा झटका लगा है। कमालिनी 32 रन बनाकर आउट हो गई। 63 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।
09 Jan 2026 08:13 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका नट साइवर ब्रंट के रूप में लगा। मुंबई इंडियंस की टीम अब मुश्किल में दिख रही है। 3 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गई। ऋचा घोष ने शानदार कीपिंग करते हुए ब्रंट को चलता किया। 35 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा।
09 Jan 2026 08:07 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को अमेलिया केर के रूप में पहला झटका लगा। अमेलिया केर 15 गेंदों का सामना करते हुए केवल 4 रन ही बना सकी। उनके बल्ले पर एक भी गेंद नहीं आई। अंत में लॉरेन बेल ने केर को आउट करके आरसीबी को पहली सफलता दिलाई।
09 Jan 2026 07:48 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने पहला ओवर मेडन खेला। आरसीबी के लॉरेन बेल ने शानदार गेदबाजी करते हुए पहले ओवर में एक भी रन नहीं बनाने दी।
09 Jan 2026 07:31 PM (IST)
हीली मैथ्यूज के बिना मुंबई इंडियंस पहला मैच खेल रही है। हीली मैथ्यूज ने पिछले साल बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट भी निकाले थे।
09 Jan 2026 06:58 PM (IST)
नट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सायका इशाक.
09 Jan 2026 06:56 PM (IST)
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।
09 Jan 2026 06:49 PM (IST)
डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना ने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
09 Jan 2026 06:32 PM (IST)
09 Jan 2026 06:20 PM (IST)
ओपनिंग सेरेमनी में यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू परफॉर्म करने वाले हैं। हनी सिंह भारत में पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट में परफॉर्म करेंगे।
09 Jan 2026 06:19 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (डब्ल्यू), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।
09 Jan 2026 06:19 PM (IST)
हेली मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी।
09 Jan 2026 06:18 PM (IST)
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, आपका स्वागत है डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से जुड़ी आपको हर जानकारी नवभारत लाइव डॉट कॉम पर मिलेगा। आप सभी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहे....