MI vs RCB: मुंबई या बेंगलुरु, वानखेड़े पर कौन करेगा राज? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, हेड टू हेड रिकॉर्ड व संभावित प्लेइंग XI
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सोमवार 7 अप्रैल को इस सीजन का 20वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Written By: संजय बिष्ट
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सोमवार 7 अप्रैल को इस सीजन का 20वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार कर एक दूसरे के खिलाफ भिड़ने वाली हैं। ऐसे में मुंबई के मैदान पर दोनों टीमें किसी भी कीमत पर मैच जीतना चाहेंगी। मुंबई इंडियंस का इस साल बेहद निराशाजन प्रदर्शन रहा है। मुंबई ने अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे एक में जीत जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ये अब तक ये साल ठीकठाक रहा है। आरसीबी ने इस अब तक इस सीजन में कुल तीन मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे दो में जीत जबकि एक मुकाबले में हार मिली है। अब इसके बाद रजत पाटीदार की टीम को मुंबई में खेलना है। वानखेड़े के मैदान पर बेंगलुरु को मुंबई से पार पाना इतान आसान नहीं होने वाला है।
पिच रिपोर्ट
मुंबई का वानखेड़े मैदान बल्लेबाजी के लिए आसान माना जाता है। इस मैदान की लाल मिट्टी की पिच पर बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए नजर आते हैं। इस पिच में गेंद अच्छी हाइड पर आता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान हो जाता है। हालांकि इस पिच पर मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को भी काफी अच्छी मदद मिलती है। आईपीएल 2025 में अब तक वानखेड़े में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। इस मैच में मुंबई की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। इस मैदान पर जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है, क्योंकि यहां पर बाद में स्कोर को चेज करना आसान माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
क्या कहता है मौसम का मिजाज
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 7 अप्रैल को मैच खेला जाना है। मौसम विभाग के मुताबकि इस दिन मुंबई का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। लेकिन जब मुकाबला शुरु होगा तब तापमान और कम हो जाएगा, क्योंकि मैच शाम साढे सात बजे से शुरु होगा। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए मौसम के लिहाज से थोड़ा सा राहत मिल जाएगी। इसके अलावा शाम को यहां पर ओस पड़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 33 बार मुकाबला खेला गया है। इस दौरान मुंबई की टीम ने 19 बार जीत हासिल की है जबकि आरसीबी की टीम 14 बार बाजी मारने में सफल हुई है। इस हिसाब से हेड टू हेड आंकड़े में मुंबई की टीम बेंगलुरु पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ वानखे़ड़े के मैदान पर दोनों टीमो के बीच 12 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 9 बार मुंबई तो 3 बार बेंगलुरु को जीत मिली है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटरन, दीपर चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्रेश पुथुर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप सॉल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेडलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी इनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी और अभिनंदन सिंह।
