Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MI vs PBKS Highlight, IPL 2025: श्रेयस अय्यर के सामने पस्त हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाज, पंजाब किंग्स ने फाइनल में लगाई छलांग

MI vs PBKS, IPL 2025 Live Cricket Score: क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 3 जून को उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Jun 02, 2025 | 02:04 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

MI vs PBKS Highlight Score Updates, IPL 2025:क्वालीफायर-2 के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर IPL 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पंजाब किंग्स के लिए इस जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने इस स्कोर को एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने अहम मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया। वो 203 रनों के विशाल स्कोर का बचाव करने में नाकामयाब रहे। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन अश्विनी कुमार और रीस टॉपली ने लुटाए। इन दोनों ने 13 से उपर की इकोनॉमी के साथ रन दिए। हांलाकि अश्निनी कुमार ने 2 विकेट लिए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट को एक विकेट मिला।

पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में जीताने का पूरा श्रेय कप्तान श्रेयस अय्यर को जाता है। वो मुश्किल वक्त में बल्लेबाजी करने आए और टीम को जीत दिलाने तक मैदान में बन रहे। उन्होंने 41 गेंदों पर 87 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.20 का रहा। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। अब वो तीन अलग-अलग टीमों को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया। वहीं, आईपीएल 2024 में उनकी कप्तानी में केकेआर चैंपियन बनी थी।

वहीं, पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 43 रन देकर हार्दिक पांड्या और नमन धीर को अपना शिकार बनाया। वहीं, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार व्यषक और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिला। काइल जैमिसन ने तिलक वर्मा को 44 रन के स्कोर पर आउट किया। वहीं, शुरुआत में मार्कस स्टाइनिस ने रोहित शर्मा को आउट किया। वहीं, युदवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार यादव को और विजयकुमार व्यषक ने जॉनी बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया।

The liveblog has ended.
  • 02 Jun 2025 01:24 AM (IST)

    02 Jun 2025 01:24 AM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: शशांक सिंह रन आउट

    शशांक सिंह को हार्दिक पांड्या ने रन आउट कर दिया है। वो 2 रन पर रन आउट का शिकार हुए। अब पंजाब किंग्स को 20 गेंद में 35 रन की जरूरत है।

  • 02 Jun 2025 01:22 AM (IST)

    02 Jun 2025 01:22 AM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: नेहाल वढेरा आउट, अय्यर का शतक

    श्रेयस अय्यय ने कप्तानी पारी खेलते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया है। वहीं, 48 के स्कोर पर इससे पहले नेहाल वढेरा पवेलियन चले गए हैं। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 20 गेंद में 34 रन की जरूरत है।

  • 02 Jun 2025 12:58 AM (IST)

    02 Jun 2025 12:58 AM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: मैच रोमांचक हुआ

    13वें ओवर में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रीस टॉपली की तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिए हैं। इसके बाद मैच में रोमांच बढ़ गया है। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 42 गेंद में 76 रन की जरूरत है। दूसरी तरफ नेहल वढेरा खेल रहे हैं।

  • 02 Jun 2025 12:32 AM (IST)

    02 Jun 2025 12:32 AM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स को लगा तीसरा झटका

    पंजाब किंग्स को जोश इंग्लिश के रूप में तीसरा झटका लग चुका है। जोश इंग्लिश ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए। उन्हें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए नेहर वढेरा मैदान पर आए हैं। अब पंजाब किंग्स को 72 गेंद में 132 रन की जरूरत है।

  • 02 Jun 2025 12:20 AM (IST)

    02 Jun 2025 12:20 AM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई को मिली दूसरी सफलता

    मुंबई इंडियंस को इस वक्त बड़ी सफलता दिलाई है। ये सफलता युवा गेंदबाज युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार ने दिलाई। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 87 गेंद में 144 रन की जरूरत है।

  • 02 Jun 2025 12:06 AM (IST)

    02 Jun 2025 12:06 AM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका

    पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हों रीस टॉपली ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए जोश इंग्लिश मैदान पर आए हैं।

  • 01 Jun 2025 11:48 PM (IST)

    01 Jun 2025 11:48 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रन की जरूरत

    मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रन बनाने होंगे। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 44-44 रन की पारी खेली। अंत में नमन धीर ने 200 से उपर के स्ट्राइक रेट के साथ 37 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए काइल जैमीसन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट और अज़मतुल्लाह उमरज़ई को 2 विकेट मिले।

  • 01 Jun 2025 11:30 PM (IST)

    01 Jun 2025 11:30 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: कप्तान हार्दिक पांड्या कैच आउट

    हार्दिक पांड्या को अजमतुल्लाह उमरजई ने 15 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। दूसरी तरफ नमन धीर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त मुंबई का स्कोर 18.1 ओवर के बाद 184-5 विकेट है।

  • 01 Jun 2025 11:10 PM (IST)

    01 Jun 2025 11:10 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: सूर्यकुमार के बाद तिलक वर्मा कैच आउट

    सूर्यकुमार यादव के बाद तिलक वर्मा भी पवेलियन चले गए हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक दोनों ही 44-44 रन के स्कोर पर आउट हुए। इस वक्त मुंबई का स्कोर 14.1 ओवर के बाद 142-4 विकेट है।

  • 01 Jun 2025 10:28 PM (IST)

    01 Jun 2025 10:28 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई के लगा दूसरा झटका

    7वें ओवर में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लग चुका है। इस बार जॉनी बेयरस्टो को विजयकुमार वियष्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आए हैं। इस वक्त मुंबई का स्कोर 7.1 ओवर के बाद 71-2 विकेट है।

  • 01 Jun 2025 09:58 PM (IST)

    01 Jun 2025 09:58 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: रोहित शर्मा आउट

    क्वालीफायर 2 मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। 8 रन के स्कोर पर उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने कैच आउट करा कर पवेलिनय का रास्ता दिखाय है। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं।

  • 01 Jun 2025 09:46 PM (IST)

    01 Jun 2025 09:46 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: बारिश के बाद मुकाबला शुरू

    बारिश के बाद करीब 9:45 बजे मैच शुरू हो चुका है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग करने के लिए आए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए पहला ओवर लेकर आए हैं।

  • 01 Jun 2025 09:34 PM (IST)

    01 Jun 2025 09:34 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: 09:45 बजे शुरू होगा मैच

    बारिश समाप्त हो चुकी है। जिसके बाद 09:45 बजे मुकाबला शुरू होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच के लिए फिर से तैयार हो चुके हैं।

  • 01 Jun 2025 09:03 PM (IST)

    01 Jun 2025 09:03 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: 09:30 तक ओवर में कटौती नहीं होगी

    अहमदाबाद में बारिश रुक चुकी है। ऐसे में दोनों टीमें मैच शुरु होने का इंतजार कर रही हैं। यदि ये मैच 09:30 से पहले शुरु होता है, तो ओवरों में कटौती नहीं की जाएगी। यदि इसके बाद मैच शुरु होता है, तो फिर ओवर्स में कटौती की जा सकती है।

  • 01 Jun 2025 08:50 PM (IST)

    01 Jun 2025 08:50 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: बारिश का अपडेट

    इस वक्त बारिश फिलहाल रुक चुकी है। ग्राउंड स्टाफ पूरी मेहनत के साथ मैदान से पानी हटाने में लगा हुआ है। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मैदान पर वार्मअप करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • 01 Jun 2025 08:18 PM (IST)

    01 Jun 2025 08:18 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: अहमदाबाद में बारिश की शरारत

    क्वालीफायर-2 में बारिश शरारत करते हुए दिखाई दे रही है। पहले मैदान से कवर्स हटा लिए गए थे। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ सुपर-सॉपर से मैदान को सुखाने में लगे थे, लेकिन फिर बारिश आ गई। जिसके बाद फिर से कवर्स लगा दिए गए।

  • 01 Jun 2025 07:45 PM (IST)

    01 Jun 2025 07:45 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: कवर्स हटे, लेकिन फिर बारिश

    मैच से पहले बारिश ने दस्तक दी है। जिसके बाद कवर्स को हटाया गया, क्योंकि बारिश रुक गई थी, लेकिन जैसे ही खिलाड़ी मैदान पर आने को तैयार थे, लेकिन फिर बारिश आ गई। अब मैच थोड़ी देरी से शुरु होगा।

  • 01 Jun 2025 07:07 PM (IST)

    01 Jun 2025 07:07 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

    प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

  • 01 Jun 2025 07:06 PM (IST)

    01 Jun 2025 07:06 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले।

  • 01 Jun 2025 07:05 PM (IST)

    01 Jun 2025 07:05 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

    क्वालीफायर-2 के अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर कहा कि "हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और विकेट भी कवर के नीचे है। यह एक नया खेल है, हमारी मानसिकता जीत के लिए मैदान में उतरना है। माहौल बेहतरीन है। युजी मैदान में उतरेंगे।"

    वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि "हम भी पहले गेंदबाजी करते। हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और परिस्थितियों का आकलन करना होगा। अगर आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं, तो आपको कुछ मदद मिलेगी। हम कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। एक दिन का ब्रेक, यह कठिन है लेकिन हम जानते हैं कि क्या करना है। हम खेल के बाद बहुत सुबह आए, ज्यादातर खिलाड़ी रिकवरी पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। हमें एक बदलाव करना पड़ा।"

     

  • 01 Jun 2025 06:56 PM (IST)

    01 Jun 2025 06:56 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: अहमदाबाद में MI का खराब रिकॉर्ड

    मुंबई इंडियंस का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खराब रिकॉर्ड है। इस मैदान पर मुंबई इंडियंस ने कुल 4 मैच खेले हैं। इस दौरान उसे खेले गए सभी चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

  • 01 Jun 2025 06:54 PM (IST)

    01 Jun 2025 06:54 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

    इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम से कप्तान श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या और युजवेंद्र चहल पर नजर रहेगी। वहीं, मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जॉनी बेयरस्टो और जसप्रीत बुमराह के उपर सबकी नजरें रहने  वाली हैं।

  • 01 Jun 2025 06:52 PM (IST)

    01 Jun 2025 06:52 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई के खिलाफ श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड

    अय्यर आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अय्यर दो पारियों में कुल 155 रन बना चुके हैं। इस मैदान पर वो 234 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हैं। श्रेयस अय्यर के ये आंकड़ें बता रहे है कि इस मुकाबले में मुंबई को मैच से दूर भी ले जा सकते हैं। ये मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का सबब हो सकता है।

  • 01 Jun 2025 06:49 PM (IST)

    01 Jun 2025 06:49 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

    मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।

    पंजाब किंग्स:  प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।

  • 01 Jun 2025 06:48 PM (IST)

    01 Jun 2025 06:48 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमों आसपास नजर आती हैं। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान MI ने कुल 17 बार और पंजाब किंग्स ने 16 बार मुकाबला जीता है। यदि बात करें अहमदाबाद की तो यहां पर दोनों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 4 बार पंजाब जबकि 1 बार मुंबई ने मुकाबला जीता है।

  • 01 Jun 2025 06:47 PM (IST)

    01 Jun 2025 06:47 PM (IST)

    MI vs PBKS Live Score Update: पिच रिपोर्ट

    दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की दोस्त मानी जाती है। इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखे गए हैं। मैच के बीच में स्पिनर्स को मदद भी मिलती है। जो भी टीम क्वालीफायर 2 में टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। इसके पीछे का कारण आईपीएल का शाम में खेला जाना है। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 200 से उपर का स्कोर फाइटिंग टोटल माना जाता है। इस मैदान पर कुल 41 आईपीएल के मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 20 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 बार मैच अपने नाम किया है।

Mi vs pbks ipl 2025 live score today qualifier 2 mumbai indians vs punjab kings narendra modi stadium live scorecard update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2025 | 06:38 PM

Topics:  

  • Hardik Pandya
  • IPL 2025
  • Mumbai Indians
  • Punjab Kings
  • Shreyas Iyer

सम्बंधित ख़बरें

1

एशिया कप के फाइनल से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या टीम से हुए बाहर

2

Asia Cup Final 2025: फाइनल से पहले हार्दिक, तिलक और अभिषेक की चोट ने बढ़ाई चिंता, आज होगा रिव्यू

3

WPL में मुंबई इंडियंस का मास्टर स्ट्रोक, विश्व विजेता खिलाड़ी को बना दिया टीम का कोच

4

श्रेयस अय्यर ने रेड बॉल क्रिकेट से क्यों लिया ब्रेक? BCCI ने बताई असली वजह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.