MI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
IPL 2026 MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। इस दौरान रोहित और रिकल्टन ने मैच जीतऊ अर्शतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा (फोटो- @IPL)
MI vs KKR Match Highlight IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एक इतिहास रच दिया है। दरअसल, इस मुकाबले में कोलकाता नाइड राइडर्स के खिलाफ मुंबई ने IPL इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। यदि बात करें मुकाबले की तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। KKR के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मुंबई के सामने 221 रन का टारगेट खड़ा कर दिया, लेकिन मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी कोलकाता से भी घातक रही। MI में 221 रन के टारगेट को 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
रोहित और रिकल्टन रहे MI की जीत के हीरो
इस मैच में मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन रहे। पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 148 रन की बड़ी साझेदारी हुई। इस वक्त रोहित शर्मा केकेआर के गेंदबाज वैभव अरोड़ा का शिकार बनाने । रोहित ने 205 के स्ट्राइक रेट के साथ 78 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और इतने ही 6 छक्के शामिल रहे। दूसरी तरफ रियान रिकल्टन ने 43 गेंद में 81 रन बनाए। उन्हें 16वें ओवर में अनुकूल रॉय ने रन आउट किया। असल में इन दोनों की इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही मुंबई आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज कर सकी।
Perfection 🤌#MIvKKR pic.twitter.com/9Ei2ekdc57 — Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2026
रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। इसके अलावा तिलक वर्मा 20 रन पर सुनील नरेन का शिकार बने। वहीं, हार्दिक पांड्या 18 और नमन धीर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबाले में कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी काफी खराब रही। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन को 1-1 विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
MI ने बनाए ये दो बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में हराने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। मुंबई इंडियंस ने केकेआर के द्वारा दिए गए 221 रनों का टारगेट चेज किया। इसके बाद उसने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। इसके अलावा आईपीएल इतिहास में करीब 14 साल के बाद मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला जीतने में भी कामयाब रही।
1️⃣4️⃣ saal ka intazaar… 𝐊𝐇𝐀𝐓𝐀𝐌 pic.twitter.com/CuIcJ5fz8J — Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2026
अजिंक्य रहाणे ने भी ठोकी फिफ्टी
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन बनाकर अहम योगदान दिया। इसके अलावा फिन एलन ने 37 रन बनाए और रिंकू सिंह 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।
ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट जगत में ऐसा करने वाली बनी पहली फ्रेंचाइजी टीम
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की बात करें तो शार्दुल ठाकुर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या को भी 1 सफलता मिली। हालांकि बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए, जिसका फायदा केकेआर के बल्लेबाजों ने पूरी तरह उठाया।
