तिलक वर्मा ने बनाए थे 22 गेंद में 19 रन, फिर हार्दिक ने लगाई फटकार और 23 गेंदों में मचा दी तबाही! देखें VIDEO
IPL 2026 में तिलक वर्मा के तूफानी शतक (101*) की मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने तिलक की पारी को टीम के लिए टर्निंग पॉइंट बताया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
तिलक वर्मा ka हार्दिक ने लगाई फटकार(Image- Social Media)
Tilak Varma Century: लगातार चार हार के बाद जीत की पटरी पर लौटते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि उन्हें हमेशा तिलक वर्मा की प्रतिभा पर भरोसा था और अब समय आ गया था कि वह अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करें। उन्होंने यह बात गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रन की जीत के बाद कही।
तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में 45 गेंदों पर नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि शुरुआत में वह धीमे थे और 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बना पाए थे। दूसरे स्ट्रेटेजिक टाइम-आउट के दौरान कप्तान पांड्या ने उन्हें कुछ सख्त शब्दों में समझाया, जिसके बाद तिलक ने आक्रामक अंदाज अपनाया और मैच का रुख बदल दिया।
23 गेंदों में ठोक दिए 82 रन
इसके बाद उन्होंने अगली 23 गेंदों में 82 रन ठोक दिए, जिससे मुंबई का स्कोर 20 ओवर में 199/5 पहुंच गया, जबकि टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इस पारी के साथ तिलक ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की और अब वह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी
MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें
When Tilak Varma struggling at 19 off 22 balls, a strict word from Hardik Pandya changed everything—he smashed 82 runs off the next 23 balls and scored his first IPL century 🔥#GTvsMI #MIvsGT pic.twitter.com/ouipWuWThk — Sekar 𝕏 (@itzSekar) April 20, 2026
हार्दिक पांड्या ने टर्निंग पॉइंट बताया
मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि उनका संदेश साफ था तिलक को अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखते हुए सिर्फ गेंद को देखना और खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पारी तिलक, टीम और पूरे मुंबई इंडियंस के लिए बेहद जरूरी थी।
यह जीत मुंबई की अहमदाबाद में पहली जीत भी रही। पांड्या ने इसे टीम के लिए टर्निंग पॉइंट बताया और कहा कि यह मुकाबला उनकी टीम को सही दिशा में आगे बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
आलोचकों को भी दिया जवाब
उन्होंने आलोचकों को भी जवाब दिया, जो बुमराह को शुरुआती ओवर में गेंदबाजी न देने के फैसले पर सवाल उठा रहे थे। पांड्या ने कहा कि बुमराह जैसे खास गेंदबाज को सही समय पर इस्तेमाल करना टीम की रणनीति का हिस्सा है।
वहीं, तिलक वर्मा ने अपने पहले आईपीएल शतक को खास बताते हुए कहा कि वह पिच पर समय बिताना चाहते थे, क्योंकि पिछले कुछ मैचों में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला था। उन्होंने शुरुआत में संयम रखा और बाद में अपनी क्षमता के अनुसार आक्रामक खेल दिखाया।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के लिए गेमचेंजर बने Ravindra Jadeja, ट्रेड के बाद दिखा अलग ऑलराउंडर अवतार
दूसरी ओर, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स टीम निराश नजर आई। गिल ने खासतौर पर आखिरी छह ओवरों का जिक्र किया, जिसमें उनकी टीम ने 95 रन खर्च कर दिए और यहीं से मैच हाथ से निकल गया।
