अहमदाबाद में तिलक का शतक और अश्वनी के 4 विकेट, GT 100 रन पर हो गई ढेर, मुंबई ने 99 रनों से दर्ज की बड़ी जीत

GT vs MI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराकर इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की। बल्लेबाजी में तिलक वर्मा का विस्फोटक शतक MI के लिए खास रहा।
Mumbai Indians register a massive win, defeat Gujarat Titans by 99 runs.
तिलक वर्मा और अश्विनी कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

GT vs MI 30th Match IPL 2026 Highlight: आईपील 2026 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इस सीजन का 30वां मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत GT के सामने 200 रन का टारगेट खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से इस मैच में मुंबई ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराकर इस सीजन की दूसरी बड़ी जीत हासिल की। मुकाबले में मुंबई इंडियंस की जीत के सबसे बड़े हीरो तिलक वर्मा और गेंदबाजी में अश्वनी कुमार रहे।

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान पावरप्ले के अंदर ही 44 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए थे, जिससे टीम दबाव में आ गई। ऐसे मुश्किल हालात में तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और अपनी दमदार बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया।

45 गेंद में खेली 101 रन की नाबाद शतकीय पारी

तिलक वर्मा ने 224 के धांसू स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 101 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। उनकी इस पारी में 74 रन सिर्फ बाउंड्री से आए, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। खास बात यह रही कि उन्होंने आखिरी ओवरों में गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी बल्लेबाजी ने पूरे स्टेडियम का माहौल बदल दिया।

एक ओवर में ठोक डाले 26 रन

डेथ ओवर्स में तिलक वर्मा का बल्ला और भी खतरनाक नजर आया। 16वें से 20वें ओवर के बीच उन्होंने महज 18 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। 18वें ओवर में उन्होंने अशोक शर्मा को निशाने पर लेते हुए एक ही ओवर में 26 रन बटोर डाले। इस ओवर की शुरुआत छक्के से हुई, जिसके बाद लगातार चौके और फिर छक्कों की बारिश कर दी। हालांकि आखिरी गेंद डॉट रही, लेकिन तब तक गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ चुका था।

तिलक वर्मा के अलावा नमन धीर ने भी अहम भूमिका निभाई और 32 गेंदों पर 45 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने 15-15 रन का योगदान दिया। हालांकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन तिलक की शानदार पारी के दम पर टीम 199 तक पहुंचने में सफल रही।

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला। गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट निकालकर मुंबई को 200 के पार जाने से रोका।

प्लॉप रहे गुजरात के बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरे गुजरात टाइटंस के बड़े बल्लेबाजों ने निराशाजक प्रदर्शन किया। दो ओवर के अंदर की गुजरात ने साई सुदर्शन और जोस बटलर के रूप में दो बड़े बल्लेबाजों का विकेट खो दिया। इसके बाद मुकाबला धीरे-धीरे मुंबई इंडियंस की पकड में आने लगा। टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन की पारी खेली। इसके अलावा शाहरुख खान 17, कप्तान शुभमन गिल 14 और कगिसो रबाडा 12 रन बनाकर आउट हुए।

अश्वनी कुमार ने की बेहतरीन गेंदबाजी

जिस तरह बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ठीक उसी तरह गेंदबाजी में अश्वनी कुमार ने गुजरात के बल्लेबाजों की कमर तोड़ने का काम किया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान के रूप में गुजरात के चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा एम. गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को पहले और दूसरे ओवर में ही 1-1 विकेट अपने नाम कर लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com