Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘थैंक्यू मुंबई…!’, प्लेऑफ में पहुंचने के बाद MI ने वानखेड़े में दर्शकों का कुछ इस तरह किया अभिवादन

इस मैच के दौरान मुंबई का वानखड़े दर्शकों की मौजूदगी के साथ खचाखच भरा हुआ था। मैच समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का कुछ अलग अंदाज में शुक्रिया अदा किया।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: May 22, 2025 | 12:49 AM

MI के खिलाड़ियों ने दर्शकों से कहा 'थैंक्यू मुंबई' (फोटो- @mipaltan)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में 59 रन के अंतर से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सामने 180 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में DC 18.2 ओवर में महज 121 रन बना सकी।

इस हिसाब से MI ने ये मुकाबला 59 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम के लिए 73 रन की अहम पारी खेली। जीत के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाडियों ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया।

MI ने दर्शकों को कहा- Thank You Mumbai

हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने मुंबई इंडियंस का भरपूर साथ दिया। वानखेड़े में दर्शकों ने उनकी टीम MI का फुल सपोर्ट किया। मुंबई की हर बाउंड्री पर दर्शकों ने खूब शोर मचाया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने अपने अंदाज में दर्शकों को शुक्रिया कहा।

मैच समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी मैदान पर दर्शकों का अभिवादन करने निकले। इस दौरान MI के खिलाड़ियों ने हाथ में एक बड़ा सा बैनर पकड़ा हुआ था। खिलाड़ी अपने हाथ में इस बैनर को लिए मैदान में चारों तरफ घूमें। इस बैनर पर बड़े अक्षरों में ‘Thnak You Mumbai’ लिखा हुआ था। दर्शकों ने भी मुंबई के इस अभिवादन को सहर्ष स्वीकार किया।

11th time Mumbai Indians qualified for Playoffs 🔥🔥🔥

Thank you MUMBAI 🙌🙌🙌#MIvsDC #DCvsMI #MIvDC #DCvMI pic.twitter.com/1WseEmgbFb

— The Sports Feed (@thesports_feed) May 21, 2025

सूर्यकुमार यादव और नमन धीर की जीत में अहम भूमिका

मुंबई की लड़खड़ाती हुई पारी को सूर्यकुमार यादव ने बखूबी संभाला। अंत में उन्हें नमन धीर का साथ मिला। इन दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 180 रन तक  पहुंचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में 73 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा नमन धीर ने अंत में 300 की स्ट्राइक रेट के साथ 24 रन बनाए।

That’s a quality performance with a capital 𝐐 😉

Time to build momentum for the playoffs and #StayAhead 🚀

Vote for your Castrol Performance of the Day ➡ https://t.co/tb9qhZYp06#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #CastrolEdge | @Castrol_India | @bp_plc pic.twitter.com/uQITZMIFu7

— Mumbai Indians (@mipaltan) May 21, 2025

मुंबई की शानदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए आज गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटरन ने 3-3 विकेट लिए। ये ही कारण था कि दिल्ली की टीम 121 रन में ऑलआउट हो गई। इसके अलावा ट्रेट बोल्ट, दीपर चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

IPL 2025 में DC की कहानी खत्म, मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराकर प्लेआफ में बनाई जगह

दिल्ली प्लेऑफ से हुई बाहर

मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। दिल्ली को इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है। ये मैच दिल्ली और पंजाब दोनों के लिए महज औपचारिकता मात्र होगा। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस भी लीग चरण में अपना आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई को खेलेगी।

Mi greeted crowd defeating delhi capitals thank you mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 12:33 AM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • IPL 2025
  • Mumbai Indians
  • Suryakumar Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

एशिया कप से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ धाकड़ बल्लेबाज; कप्तानी पर भी सस्पेंस खत्म

2

एशिया कप के लिए इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान, सूर्या या गिल कौन बनेगा कप्तान?

3

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन करोड़ों के हैं मालिक, क्रिकेट से कमाते हैं महज इतने लाख

4

एशिया कप 2025 के लिए ऐसा होगा टीम इंडिया का स्क्वॉड? जानिए कौन हैं सबसे बड़े हकदार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.