IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने भरी क्वालीफायर 2 की उड़ान, गुजरात टाइटंस के खिताब का सपना हुआ चकनाचूर
मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही MI क्वालीफायर 2 में पहुंच चुकी है। अब 1 जून को मुंबई इंडियंस का पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला होगा।
- Written By: संजय बिष्ट
मुंबई इंडियंस क्वालीफायर 2 में पहुंची (फोटो- @IPL)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 में सफर खत्म हो चुका है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया है। अब 1 जून को मुबंई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स के खिलाफ होगी। मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता।
टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात 20 ओवर में 208 रन बना सकी। इस हिसाब से एलिमिनेटर मुकाबले को मुंबई इंडियंस 20 रन के अंतर से जीत गई।
𝙈𝙄-𝙜𝙝𝙩𝙮 effort on a 𝙈𝙄-𝙜𝙝𝙩𝙮 occasion 💙@mipaltan seal the #Eliminator with a collective team performance ✌ Scorecard ▶ https://t.co/R4RTzjQNeP#TATAIPL | #GTvMI | #TheLastMile pic.twitter.com/cJzBLVs8uM — IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2025
सम्बंधित ख़बरें
साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या का भी तोड़ा रिकॉर्ड
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
रोहित शर्मा की मैच जीताऊ पारी
अहम मुकाबले रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की मैच जीताऊ पारी खेली। रोहित और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई।
जॉनी बेयरस्टो ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 213 के स्ट्राइक रेट के साथ 47 रन बनाए। वो साई किशोर का शिकार बने। इसके बाद तिलक वर्मा ने 11 गेंद में 25 रन का योगदान दिया। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 228 तक पहुंचाया।
🚨 ALERT 🚨 Rohit Sharma has the most Player Of The Match awards as Indian in IPL history 🐐. pic.twitter.com/WsPxCmfkfz — Vishal. (@SPORTYVISHAL) May 30, 2025
जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी
मुंबई के लिए गेंदबाजी में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक वक्त में गुजरात टाइटंस लक्ष्य के करीब पहुंच रही थी। ऐसे कठिन वक्त में उन्होंने खतरनाक दिख रहे वॉशिंगटन सुदंर को 48 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। जसप्रीत ने गुजरात के खिलाफ 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट लिया। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए। वहीं, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सेंटनर और अश्विनी कुमार को 1-1 विकेट मिला।
साई सुदर्शन की पारी गई बेकार
गुजरात टाइटंस के खिलाफ सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। वहीं, वाशिंंगटन सुंदर ने 24 गेंद में 48 रन बनाए।
आईपीएल प्लेऑफ में रोहित शर्मा ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, चार साल के बाद रचा ये इतिहास
GT के लिए गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। गुजरात के गेंदबाज निरंतर अंतराल में विकेट नहीं निकाल सके। टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 10.50 की इकोनॉमी के साथ 42 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। साई किशोर ने को भी दो विकेट मिले। वहीं, मोहम्मद सिराज ने एक विकेट अपने नाम किया।
