Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के खिलाफ हैदराबाद की हार का जिम्मेदार है ये बल्लेबाज! पहले मैच के बाद कुछ ऐसे निकली सारी हीरोगिरी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को करारी हार का सामना करना पड़ा। अब फैंस सोशल मीडिया पर हैदराबाद की इस हार का जिम्मेदार SRH के एक बल्लेबाज को मान रहे हैं।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Apr 18, 2025 | 12:10 AM

ट्रेविस हेड और ईशान किशन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में हैदराबाद टीम की हार की वजह उनके बल्लेबाज बनें। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक नहीं लगा सका। इस टीम की आईपीएल 2025 में शानदार शुरुआत हुई थी। लेकिन बाद के मैचों में टीम लगातार मुकाबले हार रही है। अब इस प्रकार के प्रदर्शन से SRH का प्लेऑफ में पहुंचाना मुश्किल लग रहा है। हैदराबाद की इस हार के लिए सोशल मीडिया पर एक बल्लेबाज को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

इस खिलाड़ी को दरअसल, टीम में उसकी उहमियत, मौके और नजाकत किसी की परवाह नहीं है। दरअसल, हम ईशान किशन की बात कर रहे हैं। ईशान किशन आईपीएल 2025 के पहले मैच में ताबड़तोड़ शतक लगाने के बाद फ्लॉप नजर आ रहे हैं। ऐसे में हैदराबाद की टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनकर सामने आ रहे हैं।

विल जैक्स ने 2 पर किया आउट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के उतरी हैदराबाद की टीम के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की। इन दोनों ने पहले पावप्ले में टीम के लिए 46 रन जोड़ दिए। इसके बाद आठवें ओवर में 59 रन पर हैदराबाद को पहला  झटका लगा। फिर टीम व फैंस को ईशान किशन से उम्मीद थी कि वो आज के मुकाबले में कुछ रन बनाएंगे। लेकिन ऐसा नही हुआ। उन्हें मात्र 2 रन के स्कोर पर विल जैक्स ने अपना शिकार बना दिया।

पहले मैच में शतक लगाने के बाद फ्लॉप साबित हुए हैं ईशान किशन

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाने के बाद ईशान किशन का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। उन्होंने आईपीएल 2025 में अपने पहले मैच के बाद 6 मैच और खेल लिए। इस दौरान उनके बल्ले से मात्र 32 रन निकले हैं। आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में ईशान लखनऊ के खिलाफ खाता नहीं खोल सके। फिर तीसरे और चौथे मुकाबले में 2-2 रन। वहीं, पांचवे मुकाबले में 17 तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी दो रन बनाकर आउट हुए।

Ishan kishan #ishankishan pic.twitter.com/aS1MCBfL9C — RVCJ Sports (@RVCJ_Sports) April 17, 2025

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई 4 विकेट से मुकाबला जीता

इस मुकाबले को मुंबई ने 4 विकेट रहते अपने नाम कर लिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने मुंबई के सामने 162 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने इस स्कोर को 18.1  ओवर में हासिल कर लिया। इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। वहीं, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Mi beat srh by 4 wickets ishan kishan got out on 2 runs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2025 | 11:57 PM

Topics:  

  • IPL
  • Ishan Kishan
  • Mumbai Indians
  • Sunrisers Hyderabad

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 Auction: 3 फ्रेंचाइजी को मिल सकते हैं नए कैप्टन, कई बार की चैंपियन टीम में भी होगा कप्तानी

2

IPL 2026: ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा ऐलान, पैट कमिंस ही होंगे टीम के कप्तान

3

IPL 2026 Auction: इन खिलाडि़यों पर दांव खेलेगी RCB, मिनी ऑक्शन का बड़ा प्लान आया सामने!

4

चेन्नई सुपर किंग्स का मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा ऐलान, IPL 2026 में MS Dhoni नहीं होंगे विकेटकीपर!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.