IPL 2025 में अब बढ़ जाएगी लखनऊ की ताकत, टीम से जुड़ेगा ये घातक गेंदबाज, ‘रफ्तार किंग’ के रूप में बना चुका है अपनी पहचान
वैसे भी आईपीएल 2025 में लखनऊ शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब इस युवा गेंदबाज के जुड़ने से टीम की ताकत में ईजाफा होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे जल्द ही प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला खामोश है, लेकिन उनकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक लखनऊ की टीम ने कुल छह मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसने चार में जीत जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना किया है। वहीं, अंक तालिका में भी वो चौथे स्थान पर है। इसी बीच एलएसजी के लिए आईपीएल 2025 में बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इसके बाद टीम की ताकत में यकीनन इजाफा देखने को मिलेगा। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स में एक घातक तेज गेंजबाज शामिल होने वाला है।इस गेंदबाज को भारत का भविष्य भी कहा जाता है। इसके पीछे का कारण उसकी धारधार तेज गेंजबादी है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में उसने अपनी रफ्तार से बड़े-बडें रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया था। वहीं, उसकी गेंदबाजी से कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये किस गेंदबाज की बात हो रही है? तो बताते चले कि यहां पर हम युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की बात कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक वो जल्द ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।
स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, स्टार गेंदबाज मयंक यादव जल्द ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम से जुड़ने वाले हैं। फिलहाल मंयक यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप में शामिल होने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। गौरतलब है कि मयंक यादव पिछले कुछ समय से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट पर काम कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
इसी बीच दुर्भाग्यवश उनके पीठ में भी चोट लग गई थी। ये ही कारण था कि युवा गेंदबाज ने वापसी करने में लंबा वक्त लगाया। बता दें कि मयंक यादव ने पिछले साल आईपीएल के लिए डेब्यू किया था। इस दौरान उनकी रफ्तार को देख कई खिलाड़ी हैरान हो गए थे।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले साल भी मंयक यादव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए डेब्यू किया था। फिर इस साल LSG ने उन्हें 11 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया। फिलहाल अब उनके सही होने की खबर सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि मयंक यादव के करीबी ने बताया है कि, “मयंक की रिपोर्ट ठीक है और अप्रैल 14 तक उन्हें आधिकारिक तौर पर फिट घोषित कर दिया जाएगा। पूरी संभावना है कि वह 15 अप्रैल तक टीम से जुड़ जाएंगे। एलएसजी के लिए मैचों के लिए उनकी उबलब्धता का फैसला फैक्टिस सेशन के आधार पर कोचिंग स्टाफ की ओर से लिया जाएगा।”
