Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2016 में किया था टेस्ट डेब्यू, 9 साल बाद वनडे में मिला मौका; जानिए कैसा रहा है रेनशॉ का रिकॉर्ड

Matthew Renshaw: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की है। मैट रेनशॉ पहली बार वनडे में डेब्यू करेंगे, मिचेल स्टार्क की वापसी भी हुई।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 07, 2025 | 12:08 PM

मैथ्यू रेनशॉ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Matthew Renshaw: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए वनडे और टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे की टीम में मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है। रेनशॉ को लिस्ट ए में शानदार प्रदर्शन करने का इमान मिला है। रेनशॉ अब वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

मैथ्यू रेनशॉ ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं के नजर में बने हुए थे। रेनशॉ ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से खेलते हुए श्रीलंका ए के विरुद्ध बतौर कप्तान 80, 106 और 62 रन की पारियां खेली थीं। हालांकि रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू 2016 में ही कर लिया था।

टेस्ट से वनडे का सफल पूरा करने में मैथ्यू रेनशॉ को 9 साल लग गए। 50 ओवरों के फॉर्मेट में आमतौर पर नंबर-3 या 4 पर बल्लेबाजी करने वाले 29 वर्षीय मैट रेनशॉ ने साल 2016 में टेस्ट टीम में डेब्यू किया था। यह बाएं हाथ का खिलाड़ी 14 टेस्ट मुकाबलों में 29.31 की औसत के साथ 645 रन बना चुका है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

मैथ्यू रेनशॉ का फर्स्ट क्लास करियर

मैथ्यू रेनशॉ ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में कुल 126 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 37.28 की औसत के साथ 7,681 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं। वहीं, 76 लिस्ट-ए मुकाबलों में रेनशॉ ने 41.13 की औसत के साथ 2,756 रन जुटाए हैं। रेनशॉ के साथ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वनडे टीम में वापसी हुई है, जो नवंबर 2024 के बाद पहली बार वनडे मैच खेलते दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, पैट कमिंस को नहीं मिली जगह

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे शेड्यूल

  • पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ
  • दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड
  • तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 शेड्यूल

  • पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय: 29 अक्टूबर, कैनबरा
  • दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
  • तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: नवंबर 2, होबार्ट
  • चौथा टी20 मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
  • पांचवां टी20 मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा।

भारत के खिलाफ दो टी20 मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।

Matthew renshaw gets a chance against india in odis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 12:00 PM

Topics:  

  • Australia
  • Australia Cricket Team
  • India vs Australia

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, पैट कमिंस को नहीं मिली जगह

2

IND vs AUS: मेलबर्न टी20 मैच का टिकट तीन हफ्ते पहले ही हुआ सोल्ड आउट, CA ने की पुष्टि

3

2014 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री, इन 3 बड़े मुद्दों पर होगी बात

4

होटल का खाना पड़ा भारी, पेट दर्द के बाद ऑस्ट्रेलिया के 4 खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.