‘मुंबई इंडियंस के खिलाफ हमारे मिडिल ऑर्डर की पोल खुल गई’, Matthew Hayden ने हार के बाद बल्लेबाजों को लताड़ा
Matthew Hayden: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की हार पर मैथ्यू हेडन ने टॉप और मिडिल ऑर्डर की नाकामी, पावरप्ले में विकेट गिरने और बल्लेबाजी इकाई के संघर्ष को बड़ी कमजोरी बताया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मैथ्यू हेडन (फोटो-सोशल मीडिया)
Matthew Hayden on Gujarat Titans Performance: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टॉप-3 के फेल होने के बाद पूरी टीम सस्ते में ढेर हो गई। इस हार के बाद जीटी की बल्लेबाजी पूरी तरह से एक्सपोज हो गई। जिसके बाद टीम के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन ने भी इस कमी को माना।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैथ्यू हेडन ने कहा कि आज मिडिल ऑर्डर की पोल खुल गई। टॉप-ऑर्डर की नाकामी ने बाकियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। पावरप्ले की बात यह है कि आप वहां से जीत नहीं सकते, खासकर रन चेज में, लेकिन आप हार जरूर सकते हैं। हमने इसे पावरप्ले में ही गंवा दिया। बता दें कि साई सदर्शन, जोस बटलर, और शुभमन गिल 4.4 ओवर तक आउट हो चुके थे।
मध्यक्रम पर बहुत दबाव
हेडन ने कहा, “हम अपने मध्यक्रम पर बहुत दबाव डाल रहे हैं। जब आप देखते हैं कि आप मध्यक्रम को कैसे संभालते हैं, तैयारी कैसे करते हैं, तो यह टॉप तीन के तैयारी करने के तरीके से बहुत अलग होता है। वे इम्पैक्ट के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं। आप जानते हैं, जब आप शाहरुख खान को वहां भेजते हैं। मुझे नंबर नहीं पता, अगर आपको 7 गेंद मिल रही हैं और आप 180 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो आपका सीजन जबरदस्त चल रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
कई खिलाड़ी कर रहे संघर्ष
उन्होंने कहा, “शाहरुख खान, राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स संघर्ष कर रहे हैं। हमें राहुल तेवतिया या शाहरुख खान को बहुत ज्यादा गेंदें नहीं खेलने देनी चाहिए। यह उनका रोल नहीं है। वे इसके लिए ट्रेनिंग नहीं करते हैं। आप जानते हैं, हम एक बहुत अच्छी सोचने वाली बल्लेबाजी यूनिट हैं। सभी के अपने रोल हैं और सभी निभाते भी हैं, लेकिन इस मैच में वे ऐसा नहीं कर सके।”
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों पहले ओवर में हार्दिक पांड्या को आई Jasprit Bumrah की याद, कप्तान ने राज से उठाया पर्दा
मुंबई ने जीता मुकाबला
एमआई ने तिलक वर्मा की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे। एमआई के लिए अश्वनी कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।
