-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Matthew Breetzke Worried About Odi Career After Record Breaking Start
ODI में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद भी चिंतित हैं मैथ्यू ब्रीट्जके, कहा- अब डर लगता है कि…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Matthew Breetzke: साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने वनडे में अब तक रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्हें अब डर भी है कि कहीं उनका ग्राफ नीचे ना गिर जाए।

मैथ्यू ब्रीट्जके (फोटो-सोशल मीडिया)
Matthew Breetzke: साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने अपने वनडे डेब्यू से लेकर अभी तक पांच पारियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वो वनडे क्रिकेट की पहली पांच पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वो पहले पांच पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने 77 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट के नुकसान पर 330 रनों तक पहुंचा दिया। उनके प्रदर्शन के दम पर ही साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 5 रनों से हराया। मैथ्यू ब्रीट्जके ने अब तक वनडे में 92.60 औसत से 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।
मैथ्यू ब्रीट्जके की पांच पारियां
मैथ्यू ब्रीट्जके ने वनडे में डेब्यू करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 150 रनों की पारी खेली। उसके बाद उन्होंने 83, 57 और 88 रनों की पारी खेली। वहीं उन्होंने अपने पांचवें वनडे मैच में 85 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
ब्रीट्जके ने मजाक में कहा कि उनकी शुरुआत बहुत शानदार रही है, इसलिए अब आगे का रास्ता शायद थोड़ा मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह अच्छी फॉर्म आगे भी जारी रहेगी। लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वे सिर्फ 15 रन से शतक बनाने से चूक गए, वरना उनका नाम लॉर्ड्स के सम्मान बोर्ड (honours board) पर लिखा जाता।
यह भी पढ़ें: मैथ्यू ब्रीट्जके ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा करना वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
उन्होंने कहा कि थोड़ा डर है कि कहीं आगे के रास्ता नीचे की ओर ना ले जाए। अब तक की शुरुआत बहुत खास रही है। मैंने अच्छी पिचों पर खेला है और मैं बस दुआ करता हूं कि आगे भी सब कुछ ऐसा ही अच्छा चलता रहे। सच कहूं तो मैं बहुत निराश था कि शतक नहीं बना पाया, क्योंकि लॉर्ड्स के बोर्ड पर नाम आना वाकई बहुत खास होता।
लगातार मैच खेलने की वजह से होती है थकान
26 साल के बल्लेबाज ब्रीट्जके ने माना कि लगातार मैच खेलने की वजह से थकान महसूस होती है, लेकिन वे इस बात को लेकर शुक्रगुज़ार हैं कि उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी यह सब थका देता है। लेकिन मैं इसे इस तरह देखता हूं कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं जो क्रिकेट जैसे खेल को अपना पेशा बना पाया हूं। मैं हर मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करता हूँ, क्योंकि यह सब हमेशा के लिए नहीं होता।
साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड में 1998 के बाद पहली बार वनडे सीरीज जीती है। इस पर ब्रीट्जके ने कहा कि अगर टीम रविवार को साउथैम्प्टन में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लेती है, तो वे इसका जश्न जरूर मनाएंगे। उन्होंने टीम के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में मिली ऐतिहासिक जीत को दिया।
Matthew breetzke worried about odi career after record breaking start
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Flipkart Pay Later सर्विस अब सामान खरीदें आज, पैसे दें 30 दिन बाद, Freedom Sale में खास ऑफर
Jul 31, 2026 | 04:06 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM














