Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशेज में मार्नस लाबुशेन का स्ट्रगल जारी, 888 दिनों से टेस्ट क्रिकेट में शतक का इंतजार

Marnus Labuschagne: मार्नस लाबुशेन का 2025 का साल चुनौतीपूर्ण रहा है। इस साल 8 टेस्ट में 20.84 की औसत से मात्र 271 रन ही बना सके। लाबुशेन का आखिरी टेस्ट शतक 2023 में इंग्लैंड के एशेज दौरे पर आया था।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 27, 2025 | 11:34 AM

मार्नस लाबुशेन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Marnus Labuschagne’s 888-Day Drought Continues: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने एक बार फिर निराश किया है। मेलबर्न के एमसीजी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में लाबुशेन की दूसरी पारी मात्र 6 और 8 रन की रही। पहले दो टेस्ट में उन्होंने एक-एक फिफ्टी बनाई थी, लेकिन उसके बाद चार पारियों में केवल 19 रन ही जोड़ पाए।

मार्नस लाबुशेन को खराब फॉर्म के कारण वेस्टइंडीज दौरे के बाहर कर दिया गया था। लेकिन उन्हें फिर से एशेज के लिए टीम में शामिल किया गया। एशेज सीरीज में लाबुशेन का प्रदर्शन बेहद फीका रहा है। वो साल की शुरुआत से ही अपनी टेस्ट टीम में जगह को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

डेविड वॉर्नर ने भी खड़े किए सवाल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और लाबुशेन के साथी डेविड वॉर्नर ने मार्नस लाबुशेन के फॉर्म पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने आउट होने में पिच को दोषी नहीं माना है। वार्नर ने कहा कि मार्नस लाबुशेन के आउट होने का वही तरीका है। यह फर्क तब होता है जब आपके सामने वर्ल्ड-क्लास बॉलिंग हो जो बार-बार उसी जगह पर गेंद डालती है। वह खुद निराश होंगे, लेकिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे से हारकर भी जिंदा है ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें, जानिए कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में?

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग साबित हुए ब्लेसिंग, ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद तेंदुलकर ने कही ये बात

T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली हार, ट्रेविस हेड ने इसे बताया जिम्मेदार

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की 5वीं जीत, T20 World Cup में इन बड़ी टीमों को दे चुकी है मात

लगातार ऑफ स्टंप पर गेंदबाजी करते हुए मुश्किल में डाला

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में जो रूट द्वारा लाबुशेन को स्लिप कॉर्डन में कैच आउट किया गया। वॉर्नर ने यह भी समझाया कि इंग्लैंड ने लाबुशेन को आउट करने की योजना कैसे बनाई। इंग्लैंड के गेंदबाज ने ऑफ स्टंप पकड़े रखा। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार ऑफ स्टंप पर गेंदबाजी की। कुछ गेंदें थोड़ी उछलीं और वह स्क्वायर अप होने लगे। इसका मतलब है कि बल्ला शरीर के आर-पार आया, और बल्लेबाज निश्चित नहीं था कि खेलना है या छोड़ना है।

यह भी पढ़ें: बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 132 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड को मिला 175 रन का लक्ष्य

888 दिनों से नहीं आया है शतक

लाबुशेन का लिए साल 2025 काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। 31 वर्षीय लाबुशेन, जो कभी टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज थे। इस साल उन्होंने 8 टेस्ट में 20.84 की औसत से मात्र 271 रन ही बना सके। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक 2023 में इंग्लैंड के एशेज दौरे के दौरान बनाया था। तब से लेकर अब तक 888 दिन हो गए हैं। लेकिन लाबुशेन अपनी फॉर्म में वापसी नहीं कर सके हैं।

Marnus labuschagne 888 day drought continues with another low score

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2025 | 11:30 AM

Topics:  

  • Ashes Series
  • Australia
  • Australia Cricket Team
  • Australia vs England

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.