बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 132 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड को मिला 175 रन का लक्ष्य

Australia vs England: मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 132 रन पर सिमट गई, इंग्लैंड को जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य मिला।
Australia vs England, 4th Test
इंग्लैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Australia vs England, 4th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले दिन 20 विकेट गिरे। वहीं दूसरे दिन भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थमा और महज 132 रनों पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑलआउट हो गई।

दूसरे दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 4 रन से करने वाली ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 132 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड को मेलबर्न टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए 175 रन का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड के पास इस टेस्ट मुकाबले को जीतने का सुनहरा अवसर है। इंग्लैंड पहले ही एशेज सीरीज गंवा चुकी है। ऐसे में यह जीत आत्मविश्वास देगी।

स्टीव स्मिथ रहे नाबाद

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 4 रन से की थी। पहले विकेट के रूप में स्कॉट बोलैंड 22 के स्कोर पर आउट हुए। बोलैंड 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई। ट्रेविस हेड 46 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान स्टीव स्मिथ 24 रन बनाकर नाबाद रहे। कैमरुन ग्रीन ने 19 रन बनाए।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का कहर

ये तीन बल्लेबाज नहीं चले होते, तो ऑस्ट्रेलिया शायद 50 का स्कोर भी पार नहीं करती। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंक में नहीं पहुंच सका। तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने 4, कप्तान बेन स्टोक्स ने 3, जोश टंग ने 2 और गस एटकिंसन ने 1 विकेट लिए।

इंग्लैंड की पहली पारी 110 रनों पर सिमटी थी

इससे पहले इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 110 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 41, गस एटकिंसन ने 28 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 42 रन से पिछड़ गई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3, मिचेल स्टार्क ने 2, और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिए थे। इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 152 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 5, गस एटकिंसन ने 2, और ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com