T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली हार, ट्रेविस हेड ने इसे बताया जिम्मेदार
Travis Head Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया। हार के बाद ट्रेविस हेड ने कहा कि पावरप्ले में विकेट गिरने की वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ट्रेविस हेड (फोटो-सोशल मीडिया)
Travis Head Statement on Losing Against Zimbabwe: ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के हाथों 23 रन से मैच गंवाना पड़ा। गुरुवार को इस बड़े उलटफेर के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रेविस हेड ने स्वीकारा है कि पावरप्ले में विकेट गिरने से टीम पर दबाव आया। आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में महज 146 रन पर सिमट गई।
मुकाबला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, “हमें लगा कि विकेट अच्छा था। हमें लगा कि पूरे मुकाबले में यह काफी संतुलित रहेगा और वैसा ही दिखा भी। हमारी पारी में दो विकेट जल्दी गिरे, फिर भी मुझे लगा कि उस विकेट के हिसाब से स्कोर थोड़ा कम रह गया, खासकर जब दूसरी पारी में गेंद बेहतर तरीके से आ रही थी।”
ऑस्ट्रेलियाई टीम 29 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से ग्लेन मैक्सवेल ने मैट रैनेशॉ के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
विकेट गंवाने के बाद आए दबाव में
ट्रेविस हेड ने कहा, “दूसरी पारी में हमने विकेट गंवाए। शुरुआती आधा हिस्सा दबाव में रहा। उन्होंने (जिम्बाब्वे) अच्छा खेला। आखिरी ओवरों में दो विकेट लिए और विकेट हाथ में रखे। जैसा मैंने कहा, टॉस जीतकर अगर कोई हमें वह टारगेट देता, तो हम उसे चेज करने में खुश होते। मुझे नहीं लगता कि कोई एक ओवर ऐसा था जिसे बदलना चाहिए था। हमने हालात को ठीक से संभाला और हम उसी स्कोर पर थे जिसे चेज करना हमें ठीक लगता। पावरप्ले में विकेट गिरने से हम पर दबाव आया, जिससे रन रेट बढ़ा। यह हार निराशाजनक है, लेकिन यही खेल है।”
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की 5वीं जीत, T20 World Cup में इन बड़ी टीमों को दे चुकी है मात
चोट को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की चोट से परेशान रही है। कप्तान ने कहा, “हम पहले भी ऐसी स्थिति में रहे हैं। टॉस के समय हमने 23 खिलाड़ियों, चोटों और टूर्नामेंट की चुनौतियों की बात की थी, जो आम बात है। मुकाबले कड़े हैं, सभी टीमें मजबूत हैं। हम आत्मविश्वास बनाए रखेंगे। अभी दो मैच शेष हैं।”
