एडन मारक्रम ने किया बड़ा कारनामा, लॉर्ड्स में पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में शतक बनाने वाले…
साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो एक मैच में शून्य और शतक बनाने वाले नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले लॉर्ड्स ने ऐसा 8 खिलाड़ियों ने किया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एडन मारक्रम (फोटो-सोशल मीडिया)
लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज एडम मारक्रम ने शतक बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। लॉर्ड्स में मारक्रम एक ही टेस्ट की पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में शतक बनाने वाले नौवें बल्लेबाज बन गए हैं।
एडन मारक्रम 1980 के लॉर्ड्स में ये कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। 2002 में भारत के खिलाफ माइकल वॉन ने और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मिस्बाह उल हक ने ऐसा किया था। अब लगभग 9 साल बाद एडन मारक्रम ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा वो इंग्लैंड में एक ही टेस्ट में शतक और विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
इससे पहले जैक कैलिस ने 2012 में इंग्लैंड में विकेट लिया था और शतक बनाया था। इसके बाद 13 साल लग गए। जब किसी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने इंग्लैंड में ऐसा किया।
सम्बंधित ख़बरें
Vaibhav Sooryavanshi Brother Century: भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, वैभव सूर्यवंशी ने खास अंदाज में दी बधाई
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
Navabharat Nishanebaaz: क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को मिला पिता का साथ, BCCI ने दी मंजूरी
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
इंग्लैंड में एक ही टेस्ट में शतक और विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी
- ब्रूस मिचेल, द ओवल, 1935
- ग्रीम पोलक, ट्रेंट ब्रिज, 1965
- जैक कैलिस, ओल्ड ट्रैफर्ड, 1998
- जैक कैलिस, द ओवल, 2012
- एडन मारक्रम, लॉर्ड्स, 2025
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में एडन मारक्रम ने पहली पारी में स्टीव स्मिथ को आउट किया। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने शतक जड़ा। इसके अलावा वो चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने बतौर ओपनर चौथी पारी में 3 शतक लगाया है।
टेस्ट मैचों में चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज
- 4 – सुनील गावस्कर
- 4 – ग्रीम स्मिथ
- 3 – हर्बर्ट सुटक्लिफ
- 3 – ज्योफ्री बॉयकॉट
- 3 – गॉर्डन ग्रीनिज
- 3 – ग्राहम गूच
- 3 – एडन मारक्रम
टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। सुनील गावस्कर ने चौथी पारी में 4 शतक लगाए हैं। वहीं 4 शतक के साथ ग्रीम स्मिथ भी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।
एडन मारक्रम ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ICC फाइनल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज
लॉर्ड्स में चौथी पारी में शतक लगाने वाले मेहमान बल्लेबाज
- 214* – गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, 1984
- 138 – रॉय फ्रेडरिक्स (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, 1976
- 136 – माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, 2009
- 109* – अजीत अगरकर (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2002
- 102* – सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, 1938
- 102* – एडन मारक्रम (दक्षिण अफ्रीका) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025
लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच की चौथी पारी में शतक लगाने वाले एडन मारक्रम छठे विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वो साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स में चौथी पारी में शतक लगाया है।
