-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Aiden Markram Becomes 1st South African Batter To Score Century In Icc Finals
एडन मारर्कम ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ICC फाइनल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एडन मार्कराम साउथ अफ्रीका के लिए आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक शतक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की चौथी पारी में लगाया।

एडम मारक्रम (फोटो-सोशल मीडिया)
लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह खिताबी मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबल में साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज एडन मारक्रम ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में मारर्कम शतक बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
एडम मारर्कम से पहले आईसीसी फाइनल में 14 बल्लेबाजों ने 15 शतक लगाए हैं। मारर्कम भी अब इस सूची में शामिल हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम के कप्तान मारक्रम ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के बाद WTC फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं वो लॉर्ड्स में खेले गए आईसीसी फाइनल में शतक लगाने वाले क्लाइव लॉयड और विव रिचर्ड्स के बाद तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
मारर्कम ने शतक लगाकर साउथ अफ्रीका की उम्मीदों को जिंदा रखा है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब के नजदीक पहुंचा दिया है। अब साउथ अफ्रीका को विश्व चैंपियन बनने के लिए महज 69 रनों की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
International Justice Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस? जानिए इससे जुड़ी हर बात
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
ICC फाइनल में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची
- क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज) – 102 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1975 वनडे विश्व कप (लॉर्ड्स)
- विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) – 138* बनाम इंग्लैंड, 1979 वनडे विश्व कप (लॉर्ड्स)
- अरविंदा डी सिल्वा (श्रीलंका) – 107* बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1996 वनडे विश्व कप (लाहौर)
- फिलो वालेस (वेस्टइंडीज) – 103 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1998 चैंपियंस ट्रॉफी (ढाका)
- सौरव गांगुली (भारत) – 117 बनाम न्यूजीलैंड, 2000 चैंपियंस ट्रॉफी (नैरोबी)
- क्रिस केर्न्स (न्यूजीलैंड) – 102* बनाम भारत, 2000 चैंपियंस ट्रॉफी (नैरोबी)
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 140* बनाम भारत, 2003 वनडे विश्व कप (जोहान्सबर्ग)
- मार्कस ट्रेस्कोथिक (इंग्लैंड) – 104 बनाम वेस्टइंडीज, 2004 चैंपियंस ट्रॉफी (द ओवल)
- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 149 बनाम श्रीलंका, 2007 वनडे विश्व कप (बारबाडोस)
- शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) – 105* बनाम न्यूजीलैंड, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी (सेंचुरियन)
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 103* बनाम भारत, 2011 वनडे विश्व कप (मुंबई)
- फखर जमान (पाकिस्तान) – 114 बनाम भारत, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी (द ओवल)
- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 121 बनाम भारत, 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल (द ओवल)
- ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) – 163 बनाम भारत, 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल (द ओवल)
- ट्रोविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) – 137 बनाम भारत, 2023 वनडे विश्व कप (अहमदाबाद)
- एडन मारर्कम (दक्षिण अफ्रीका) – 102* बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025 डब्ल्यूटीसी फाइनल (लॉर्ड्स)
मारर्कम का यह शतक दूसरी पारी में आया। वह लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच की चौथी पारी में शतक लगाने वाले छठे विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं वो साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स में चौथी पारी में शतक लगाया है। मारक्रम ने शतकीय पारी के दौरान 11 चौके लगाए हैं। उन्होंने टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 140 रनों से ज्यादा की साझेदारी की है।
कगिसो रबाडा ने जैक कैलिस को पीछे छोड़ते हुए रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले…
लॉर्ड्स में चौथी पारी में शतक लगाने वाले मेहमान बल्लेबाज
- 214* – गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, 1984
- 138 – रॉय फ्रेडरिक्स (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, 1976
- 136 – माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, 2009
- 109* – अजीत अगरकर (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2002
- 102* – सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, 1938
- 102* – एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025
Aiden markram becomes 1st south african batter to score century in icc finals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Anantnag Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले की आशंका, एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत
Jul 22, 2026 | 02:00 PMनानी-दादी की किचन से गायब हो गई हैं कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज, बचपन का स्वाद फिर हो जाएगा ताजा
Jul 22, 2026 | 01:58 PMगड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
Jul 22, 2026 | 01:57 PMदिल्ली में उग्र प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन! राजीव चौक-मंडी हाउस समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद, देखें पूरी लिस्ट
Jul 22, 2026 | 01:56 PMनागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जुलाई में 152.5 मिमी बारिश; 27 तक तेज बारिश के आसार
Jul 22, 2026 | 01:53 PMकेतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
Jul 22, 2026 | 01:47 PMBhandara News: NEET पेपर लीक विरोध, ‘चलो संसद’ मार्च पर लाठीचार्ज के बाद भंडारा में तीखी प्रतिक्रिया
Jul 22, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM














