कैंसर से निजात के बाद माइकल क्लार्क का बयान, कहा- शुक्र है जल्दी पता चल गया

Michael Clarke on his Skin Cancer: माइकल क्लार्क ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए अपनी बीमारी से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही लोगों से कैंसर के बारे में जागरूक रहने की बात सलाह दी है।
शुक्र है जल्दी पता चल गया, कैंसर से निजात पाने के बाद बोले माइकल क्लार्क
माइकल क्लार्क (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Michael Clarke Skin Cancer News: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सफल कप्तान माइकल क्लार्क ने इस बार क्रिकेट नहीं बल्कि स्किन कैंसर से जागरुकता को लेकर पोस्ट शेयर किया है। गौरतलब है कि वो बीते लंबे वक्त से इस बिमारी से जूझ रहे थे। जिसके बाद क्लार्क ने हाल में ही इसका एक ऑपरेशन भी करवाया है। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों से इस बिमारी को वक्त रहते पहचानने व सजग रहने की बात की है।

शुक्र है जल्द पता लग गया- माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए अपनी बीमारी से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही लोगों से कैंसर के बारे में जागरूक रहने की बात सलाह दी है। क्लार्क ने लिखा, "ऑस्ट्रेलिया में स्किन कैंसर एक सच है। अपनी स्किन की जांच जरूर करवाएं। यह एक दोस्ताना सलाह है। रोकथाम इलाज से बेहतर है, लेकिन मेरे मामले में, नियमित जांच और जल्दी पता लगाना जरूरी है। शुक्र है जल्दी पता चल गया।"

2006 में कैंसर के बारे में पता चला

माइकल क्लार्क ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इसमें उनके नाक पर एक पट्टी बंधी हुई है। यह इस बात का संकेत है कि उनकी छोटी सर्जरी हुई है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान क्लार्क को अपने स्किन कैंसर का पता 2006 में चला था। इसके बाद से वे लगातार रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उन्होंने अब तक कई ऑपरेशन कराए हैं। क्लार्क को चेहरे और माथे का स्किन कैंसर था। उन्होंने इसके कई ऑपरेशन कराए। अब वे इससे पूरी तरह से निजात पा चुके हैं।

2010 में बने कैंसर काउंसिल के एंबेसडर

क्लार्क इस बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक भी करते रहे हैं। साल 2010 में वे कैंसर काउंसिल के एंबेसडर बने थे। पूर्व कप्तान ने बताया कि स्किन कैंसर ज्यादा देर तक सूरज की रोशनी में रहने की वजह से होता है। टेस्ट मैचों के दौरान खिलाड़ियों को ज्यादा देर तक धूप में रहना पड़ता है। इससे स्किन पर सूरज की रोशनी का ज्यादा असर होता है। चेहरे को सूरज की रोशनी से बचाने की जरूरत है।

माइकल क्लार्क के आंकड़ें

44 साल के माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन क्रिकेटर और कप्तान रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2015 का वनडे विश्व कप क्लार्क की कप्तानी में जीता था। इसी साल क्लार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 115 टेस्ट में 28 शतक लगाते हुए 8,643 रन, 245 वनडे में 8 शतक और 58 अर्धशतक लगाते हुए 7,981 रन और 34 टी20 में 488 रन बनाए। टेस्ट में क्लार्क तिहरा शतक भी लगा चुके हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live
navbharatlive.com