गोली मारी राम को-लगी घनश्याम को! जब क्रिकेट के मैदान में लगे 1 तीर से 2 निशाने
क्रिकेट के मैदान पर आएदिन हैरतअंजेग कारनामे देखने को मिलते हैं। ठीक ऐसी ही घटना महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में देखने को मिली थी। जहां पर विकेटकीपर ने एक तीर से दो निशाने लगा दिए।
- Written By: संजय बिष्ट
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025 (फोटो सोर्स- MPL)
क्रिकेट के मैदान पर आएदिन नए कारनामे देखने को मिलते हैं। इस दौरान कुछ रिकॉर्ड बनते हैं, तो कुछ टूटते हैं। दूसरी तरफ किसी मैच में ऐसी हैरतअंगेज घटनाएं हो जाती हैं, जिनकी हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं। आज हम आपको क्रिकेट के मैदान की एक ऐसी ही घटना के बारे में बताएंगे, जिसमें विकेटकीपर ने एक तीर से दो निशाने लगा दिए। ये किस्सा महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) 2025 का है।
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025 से 7 जून के दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए मजेदार वीडियो सामने आया। इस दौरान विकेटकीपर ने थ्रो करते हुए दोनों स्टंप को उड़ा डाला। ऐसे में वो जिस बल्लेबाज को आउट करना चाहते थे, वो नहीं बल्कि नॉन स्ट्राइक पर खड़ा खिलाड़ी पवेलियन चला गया। ऐसे में वहां पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक सभी हैरान रह गए।
क्रिकेट के मैदान पर घटी इस हैरतअंजेग घटना कुछ देर कोई समझ नहीं पाया। किसी को पता नहीं लग पा रहा था कि आखिर क्या और कैसे हुआ है। ये मजेदार वीडियो महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के दौरान रायगढ़ रॉयल्स और पुनेरी बप्पा के बीच हुए मुकाबले के दौरान आया।
सम्बंधित ख़बरें
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
एक तीर से दो निशाने
मुकाबले में पुनेरी बप्पा के गेंदबाज रामकृष्णा घोष ने टीम के लिए पहला ओवर किया। इस ओवर की पांचवी गेंद में बल्लेबाज सिद्धेश ने गेंद को पीछे की तरफ खेलने की कोशिश की। फिर पूनेरी के विकेटकीपर सूरज शिंदे तेजी से गेंद की तरफ दौड़े, गेंद पकड़ी और स्टंप की तरफ मारा। उनका ये थ्रो सीधे स्टंप पर जाकर लगा। लेकिन तब तक सिद्धेश क्रीज में लौट चुके थे।
जिसके बाद गेंद नॉन स्टाइक पर खड़े खिलाड़ी के स्टंप पर जाकर लग गई। उस वक्त वहां पर हर्ष मोगावीरा क्रीज से बाहर थे, जिसके कारण वो रन आउट हो गए। ये नजारा वहां पर मौजूद लोगों के लिए नया और अगल किस्म का था। बल्लेबाज समझ नहीं पाया कि वो कैसे आउट हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आज भी वायरल है।
