Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिकेट के बाद राजनीति की तैयारी? देवेंद्र फडणवीस से मिले रोहित शर्मा, महाराष्ट्र के CM बोले- रिटायरमेंट के बाद नया चैप्टर…

अक्सर देखने मिला है कि रिटायरमेंट के बाद क्रिकेटर्स राजनीति में एंट्री करते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलना क्या इसी बात का इशारा है?

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 14, 2025 | 11:44 AM

देवेंद्र फडणवीस ने रोहित शर्मा से की मुलाकात (सोर्स- सीएम एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास लेकर अपने फैंस को निराश कर दिया। सभी को लग रहा था कि वह इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, लेकिन उससे पहले उनके संन्यास के ऐलान ने सभी को चौंका दे दिया। इसी बीच अब रोहित के राजनीति में आने की खबरें भी तेज हो गई हैं, क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की है।

रोहित शर्मा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात ने लोगों को बातें करने का मौका दे दिया है। इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। लोग कयास लगा रहे हैं कि रोहित शर्मा क्रिकेट के बाद राजनीति में एंट्री कर सकते हैं।

रोहित शर्मा की होगी राजनीति में एंट्री!

ये अक्सर देखने मिला है कि रिटायरमेंट के बाद क्रिकेटर्स राजनीति में आ जाते हैं। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से लेकर विनोद कांबली और नवजोत सिंह सिद्धू तक ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट के बाद राजनीति में कदम रखा है। ऐसे में रोहित भी ऐसा कर सकते हैं, हालांकि अब तक ऐसी कोई खबर नहीं आई है।

CM देवेंद्र फडणवीस ने शेयर की तस्वीरें

It was great to welcome, meet and interact with Indian cricketer Rohit Sharma at my official residence Varsha. I extended my best wishes to him on his retirement from Test cricket and for continued success in the next chapter of his journey!@ImRo45#Maharashtra #Mumbai… pic.twitter.com/G0pdzj6gQy — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 13, 2025

नए चैप्टर के लिए दी बधाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का मेरे आधिकारिक आवास पर स्वागत है। उनसे मिलकर और बात करके बहुत खुशी हुई। मैं उन्हें टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट पर शुभकामनाएं देता हूं और उनके करियर के अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं देता हूं!’

शुभमन गिल बीच IPL 2025 छोड़ेंगे गुजरात टाइटंस की कप्तानी! वजह जान उड़ जाएंगे होश

टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

आपको याद दिला दें कि रोहित शर्मा ने 7 मई को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह अब केवल वनडे क्रिकेट और आईपीएल खेलते नजर आने वाले हैं। 38 वर्षीय यह खिलाड़ी अपने करियर के दूसरे भाग में भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं।

Maharashtra cm devendra fadnavis meets rohit sharma sparks rumours enter politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 11:44 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Devendra Fadnavis
  • Rohit Sharma

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 ऑक्शन के बाद 10 टीमों की पूरी लिस्ट, देखें किस फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को किया शामिल

2

ये हैं IPL 2026 Auction के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, इस सीजन अनकैप्ड प्लेयर्स ने बिखेर डाला जलवा

3

IPL 2026 KKR Squad: ऑक्शन के बाद और भी ज्यादा ‘खतरनाक’ हुई केकेआर, देखें टीम का पूरा स्क्वॉड

4

IND vs SA: गिल और सूर्या की फॉर्म पर शिवम दुबे का बड़ा बयान, बताया कब दिखाएंगे मैदान पर जलवा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.