VIDEO: कैच लपकने के चक्कर में लुंगी एन्गिडी को लगी गंभीर चोट, मैदान पर बुलानी पड़ी एंबुलेंस; अस्पताल में भर्ती
Lungi Ngidi: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और पंजाब के मैच के दौरान लुंगी एन्गिडी फील्डिंग करते समय सिर पर गंभीर चोट लगने से मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
- Written By: संजय बिष्ट
लुंगी एन्गिडी हुए चोट के कारण अस्पताल में भर्ती (फोटो- सोशल मीडिया)
Lungi Ngidi Suffers Injury: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक चिंताजनक घटना सामने आई। दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए। कैच लेने की कोशिश में वह बुरी तरह सिर के बल गिर पड़े, जिसके बाद मैदान पर दर्द से कराहते नजर आए और उठने की स्थिति में नहीं थे।
कैच पकड़ने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन
यह घटना उस समय हुई जब पंजाब किंग्स 265 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। पारी के तीसरे ओवर में कप्तान अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद पर प्रियांश आर्या ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जिसमें गेंद मिड ऑफ की दिशा में हवा में गई। वहां फील्डिंग कर रहे लुंगी एनगिडी ने कैच लेने के लिए पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़े और तुरंत दर्द में नजर आए।
DC ಪಾಲಿಗೆ ಇದು ದೊಡ್ಡ ಹೊಡೆತ!🫡 Lungi Ngidi ಆದಷ್ಟು ಬೇಗ ಕಮ್ಬ್ಯಾಕ್ ಮಾಡಲಿ ಅನ್ನೋದೇ ನಮ್ಮ ಹಾರೈಕೆ. 🙏 ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #DCvsPBKS | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TATAIPL pic.twitter.com/0fL7MH2prF — Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
RR vs SRH Live Score: राजस्थान के किले को भेदने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद, थोड़ी देर में होना है टॉस
DC vs PBKS: अरुण जेटली स्टेडियम में आया राहुल-राणा का तूफान, DC ने बनाया आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर
KL Rahul ने रचा इतिहास, आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने; गेल और मैकुलम के खास क्लब में शामिल
DC vs PBKS: केएल राहुल और नितीश राणा ने रचा इतिहास, दिल्ली के लिए साझेदारी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
एंबुलेंस से अस्पताल भेजे गए एनगिडी
चोट लगने के बाद एनगिडी उठ नहीं पा रहे थे, जिसके चलते पहले उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाने की कोशिश की गई। हालांकि उनकी हालत को देखते हुए मैदान पर ही एंबुलेंस बुलानी पड़ी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को चिंता में डाल दिया।
कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में चमीरा शामिल
लुंगी एनगिडी के चोटिल होने के बाद वह इस मुकाबले से बाहर हो गए। उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स ने दुष्मांता चमीरा को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में शामिल किया। इस दौरान मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी काफी गंभीर नजर आए और पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग भी उनकी स्थिति जानने के लिए मैदान पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें : अरुण जेटली स्टेडियम में आया राहुल-राणा का तूफान, DC ने बनाया आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने 152 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि नितीश राणा ने 91 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ दिया। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि मैच के दौरान हुई इस घटना ने खेल का माहौल कुछ समय के लिए पूरी तरह बदल दिया।
