लुंगी एनगिडी ने डेल स्टेन को छोड़ा पीछे, टी20I में साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा...

दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी 45 मैचों में 65 विकेट लेकर डेल स्टेन को पीछे छोड़कर प्रोटियाज के लिए टी20आई में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
लुंगी एनगिडी ने डेल स्टेन को छोड़ा पीछे, टी20I में साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा...
लुंगी एनडिगी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

हरारे: जिम्बाब्वे के हरारे में खेले जा रहे जिम्बाब्वे टी20 ट्रॉई सीरीज में लुंगी एनगिडी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। एनगिडी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में एक विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल मैचों में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने टिम साइफर्ट को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।

एनगिडी ने टिम साइफर्ट को आउट करके साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ा। एनगिडी के अब टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 65 विकेट हो गए हैं, उन्होंने यह उपलब्धि 45 मैचों में हासिल की। वहीं डेल स्टेन ने 47 मैचों में 65 विकेट चटकाए थे। मैच के लिहाज से लुंगी एनगिडी ने डेल स्टेन से दो मैच पहले ही उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तबरेज शम्सी नंबर-1 पर हैं। उन्हेंने 70 मैचों में 89 विकेट चटकाए। वहीं दूसरे नंबर पर कगिसो रबाडा है। रबाड़ा ने 65 मैचों में 71 विकेट लिए हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए टी20i में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाज़ मैच खेले विकेट्स
तबरेज शम्सी 70 89
कागिसो रबाडा 65 71
लुंगी एनगिडी 45 65
डेल स्टेन 47 65
इमरान ताहिर 35 61

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

हरारे में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और 35 रन तक उनके दो विकेट गिर गए। टिम साइफर्ट ने 22 और डेवोन कॉन्वे ने 9 रन बनाए। डेरिल मिचेल (5), मिचेल हे और जिमी नीशाम जल्दी आउट हो गए। टीम ने 70 रन तक पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि, टिम रॉबिंसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए और बेवन जैकब्स (नाबाद 44) के साथ मिलकर टीम को 173/5 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की ओर से क्वेना मफाका ने 2, जबकि एनगिड़ी, कॉर्बिन बॉश और मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 152 रन पर सिमट गई। 62 रन तक टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए। लुआन ड्रे प्रेटोरियस ने 27, रीजा हेंड्रिक्स ने 16 रन बनाए। ब्रेविस ने 35 और लिंडे ने 30 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और जेकब डफी ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि ईश सोढ़ी ने 2 और सेंटनर ने 1 विकेट लिया। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 21 रनों से जीत लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com