CSK vs LSG: जोश इंग्लिश की तूफानी पारी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सीएसके के सामने रखा 204 रनों का टारगेट
IPL 2026: चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जोश इंग्लिश की विस्फोटक पारी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
जोश इंग्लिश (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 CSK vs LSG 1st Inning Highlight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 204 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में एलएसजी की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रन ठोक दिए। उनकी आक्रामक पारी की बदौलत टीम निर्धारित 20 ओवर में 203 रन तक पहुंचने में सफल रही।
इंग्लिस और मार्श ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत
टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन एलएसजी के ओपनर्स ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंदों में 77 रन जोड़ दिए। हालांकि, मार्श ज्यादा देर टिक नहीं सके और 10 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए।
जोश इंग्लिश ने खेली तूफानी पारी
मार्श के आउट होने के बाद भी जोश इंग्लिश ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत के साथ छोटी लेकिन अहम साझेदारियां निभाईं। इंग्लिश ने महज 33 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। उनकी पारी ने चेन्नई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
FIFA World Cup: मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में क्रोएशिया का दमदार प्रदर्शन, पनामा को 1-0 से हराया
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया, फिर शाहबाज-हिम्मत ने संभाली पारी
इंग्लिश के आउट होते ही लखनऊ की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई। टीम ने 147 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 6 विकेट गंवा दिए। अक्षत रघुवंशी ने 18 रन का योगदान दिया, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह ने सातवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 50 रन की अहम साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। हिम्मत सिंह ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि शाहबाज ने अंत तक टिककर टीम को मजबूत स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में जोश इंग्लिश ने तोड़ा अपनी ही टीम का रिकॉर्ड, LSG के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
चेन्नई के गेंदबाजों का प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिले, जबकि नूर अहमद ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। अब सीएसके को मुकाबला जीतने के लिए 204 रन बनाने होंगे।
