LSG vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा के ‘चौके’ से लखनऊ पस्त, गुजरात टाइटंस को जीत के लिए बनाने होंगे 165 रन
LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। अब गुजरात को जीत के लिए 165 रन बनाने होंगे। अब देखना है कि क्या लखनऊ के गेंदबाज बचाव कर पाते या नहीं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ की टीम ने गुजरात टाइटंस के विरुद्ध जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा है। एलएसजी की निगाहें जीत की हैट्रिक लगाते हुए प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को सुधारने पर होंगी।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी 1.3 ओवरों में महज 14 रन की साझेदारी कर सकी। मार्श 4 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 31 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की। पंत ने 18 रनों का योगदान टीम के खाते में दिया।
रनों के लिए पूरन का संघर्ष जारी
एलएसजी की टीम 45 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद मार्करम ने आयुष बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 गेंदों में 24 रन जुटाए। मार्करम 21 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आयुष बडोनी ने 9 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 74 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से निकोलस पूरन ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचाया। इस बीच पूरन ने 21 गेंदों में 19 रन जुटाए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी कामयाबी का राज, जानिए गेंदबाजों के खिलाफ ‘Baby Boss’ का पूरा प्लॉन?
यह भी पढ़ें: LSG vs GT: 21 करोड़ वाले निकोलस पूरन का बल्ला फिर रहा खामोश, क्या टीम से बाहर होंगे स्टार बल्लेबाज?
इन खिलाड़ियों के अलावा, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी 18-18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जॉर्ज लिंडे ने टीम के खाते में 16 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, मोहम्मद शमी ने 5 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ नाबाद 12 रन बनाए। विपक्षी खेमे से प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि अशोक शर्मा ने 2 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
LSG vs GT की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा।
