- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Live Match Update Of Fourth Day Of India Vs Australia Third Test
IND vs AUS 3rd Test Day 4 : चौथे दिन का खेल खत्म, बुमराह-आकाशदीप ने टाल दिया फॉलोऑन
Australia vs India 3rd Test Match 4th Day Live Update : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट मैच से जुड़ी हर एक अपडेट जानने के लिए बने रहिए https://navbharatlive.com/ के साथ....
- Written By: विजय कुमार तिवारी , मनोज आर्या

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (कांसेप्ट फोटो)
ब्रिसबेन : भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत पर फॉलो-ऑन और पारी की हार का खतरा मंडराने लगा है। 51 रनों के स्कोर तक पहुंचने में एक-एक करके 4 खिलाड़ी आउट हो जाने के बाद भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर केएल राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद है। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 394 रन पीछे है। क्रीज में केएल राहुल 64 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि रोहित शर्मा बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
LSG vs GT: निकोलस पूरन ने अपनी ही टीम के कप्तान को छोड़ा पीछे, IPL में बनाया यह जबरदस्त रिकॉर्ड
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
मोहम्मद शमी की आग उगलती गेंद और KL Rahul ढेर, गोल्डन डक पर शिकार बनाने के बाद मैदान पर दिखा जबरदस्त गुस्सा
17 Dec 2024 01:25 PM (IST)
17 Dec 2024 01:25 PM (IST)बुमराह और आकाशदीप ने टाला फॉलोऑन
जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप 10वें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। इन दोनों ने गजब का जज्बा दिखाते हुए फॉलोऑन भी टाल दिया है। भारत का स्कोर अब 9 विकेट पर 252 रन हो गया है। भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है। आकाशदीप 27 और बुमराह 10 रन पर हैं।
17 Dec 2024 12:38 PM (IST)
17 Dec 2024 12:38 PM (IST)रविंद्र जडेजा के रूप में गिरा भारत का 9वां विकेट
भारत के लिए उम्मीद की राह बन रहे जडेजा का भी विकेट गिर चुका है। 123 गेंदों का सामान करते हुए जडेजा ने टीम के लिए 77 रनों की पारी खेली। उन्हें पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। टीम इंडिया को अभी फॉलोऑन टालने के लिए 33 रनों की दरकार है।
17 Dec 2024 12:23 PM (IST)
17 Dec 2024 12:23 PM (IST)टीम इंडिया को झटका, 1 रन पर आउट हुए मोहम्मद सिराज
मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया को आठवां झटका दिया है। 201 के कुल स्कोर पर टीम इंडिया का 8वां विकेट गिरा। स्टार्क ने सिराज को विकेट के पीछे कैच आउट कराया। एलेक्स कैरी ने उनका शानदार कैच लपका। वह एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।
17 Dec 2024 12:12 PM (IST)
17 Dec 2024 12:12 PM (IST)टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 201/7
टी ब्रेक तक भारत ने सात विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। भारत का स्कोर सात विकेट पर 201 रन है। भारतीय टीम को अब फॉलोऑन से बचने के लिए 45 रन और बनाने हैं।रवींद्र जडेजा 109 गेंद में 65 रन पर हैं। वह 6 चौके लगा चुके हैं। साथ में मोहम्मद सिराज एक रन पर हैं।
17 Dec 2024 11:49 AM (IST)
17 Dec 2024 11:49 AM (IST)16 रन पर बोल्ड हुए नितीश रेड्डी
पैट कमिंस ने नितीश कुमार रेड्डी को बोल्ड कर भारत को सातवां झटका दिया। नितीश 61 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। 194 रनों पर टीम इंडिया के सात विकेट गिर गए हैं। फॉलोऑन से बचने के लिए भारतीय टीम को 246 रन बनाने होंगे।
17 Dec 2024 11:48 AM (IST)
17 Dec 2024 11:48 AM (IST)जडेजा और नितीश के बीच 50 रनों की साझेदारी
नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा के बीच 50 रनों की साझेदारी हो गई है। जडेजा 101 गेंद में 6 चौकों की मदद से 59 रन पर हैं। नितीश रेड्डी 51 गेंद में एक चौके के साथ 13 रन पर हैं। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 191 रन है। टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचने के लिए 55 रन और बनाने हैं।
17 Dec 2024 11:07 AM (IST)
17 Dec 2024 11:07 AM (IST)बारिश के बाद खेल शुरू
बारिश की खलल के बाद एक बार फिर मैच शुरू हो गया है। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 180 रन है। रवींद्र जडेजा 52 और नितीश रेड्डी 9 रन पर हैं। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए 246 रन बनाने हैं।
17 Dec 2024 09:35 AM (IST)
17 Dec 2024 09:35 AM (IST)लंच ब्रेक के दौरान ब्रिस्बेन में बारिश
टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच ब्रेक के दौरान ब्रिस्बेन में बारिश होने लगी। मैच कुछ देरी से शुरू हो सकता है। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 167 रन है। भारतीय टीम को फॉलोऑन से बचने के लिए 246 रन बनाने होंगे। भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 278 रन पीछे है। रवींद्र जडेजा 41 और नितीश कुमार रेड्डी सात रन पर हैं। दोनों के बीच 26 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
17 Dec 2024 08:33 AM (IST)
17 Dec 2024 08:33 AM (IST)लंच तक भारत का 167/6
चौथे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। लंच ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को फॉलोऑन से बचने के लिए 246 रन बनाने होंगे। भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 278 रन पीछे है। रवींद्र जडेजा 41 और नितीश कुमार रेड्डी सात रन पर हैं। दोनों के बीच 26 रनों की साझेदारी हो चुकी है। आज भारत के दो विकेट गिरे। केएल राहुल 84 और रोहित शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए।
17 Dec 2024 07:51 AM (IST)
17 Dec 2024 07:51 AM (IST)84 रन पर आउट हुए केएल राहुल
भारत ने 141 रनों पर छठा विकेट गंवा दिया है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल आउट हो गए हैं। नाथन ल्योन की गेंद पर स्लिप में स्टीव स्मिथ ने उनका अद्भुत कैच लपका। राहुल 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
17 Dec 2024 07:33 AM (IST)
17 Dec 2024 07:33 AM (IST)केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के बीच अच्छी साझेदारी
38 ओवर का खेल होने तक केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के बीच 57 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। भारत का स्कोर 38 ओवर में 131/5 हो गया है। केएल राहुल 78 और रवींद्र जडेजा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
17 Dec 2024 06:43 AM (IST)
17 Dec 2024 06:43 AM (IST)एक बार फिर बारिश के चलते रोका गया मैच
चौथे दिन का खेल शुरू होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम जैसे-जैसे अपनी पारी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। वैसे वैसे बरसात भी मैच में खलल डालने से बाज नहीं आ रही है । एक बार फिर मैच को बारिश के चलते रोकना पड़ा है। भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने और मैच रोके जाने तक 5 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं । सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 109 गेंद पर 68 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रवींद्र जडेजा ने 18 गेंदों का सामना करके 6 रन बनाए हैं।
Update: The covers are on the field and play has been suspended due to rain. It is a light drizzle and we should be able to resume soon. #AUSvIND #TeamIndia pic.twitter.com/Tv5c8A7o39
— BCCI (@BCCI) December 17, 2024
17 Dec 2024 05:54 AM (IST)
17 Dec 2024 05:54 AM (IST)कप्तान रोहित शर्मा भी केवल 10 रन बनाकर आउट
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को 10 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच करा दिया। रोहित शर्मा 27 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से केवल 10 रन बना सके।
17 Dec 2024 05:27 AM (IST)
17 Dec 2024 05:27 AM (IST)पहले ही ओवर में छूटा रोहित शर्मा का कैच
चौथे दिन का खेल शुरू होते ही मैच के पहले ही ओवर में कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा का कैच स्टीव स्मिथ से स्लिप में छूट गया। फिलहाल इस जीवनदान के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने काफी संभल कर बल्लेबाजी शुरू की है।
17 Dec 2024 05:21 AM (IST)
17 Dec 2024 05:21 AM (IST)ब्रिसबेन में आज सुबह खिली धूप, ऐसा है मौसम
ब्रिसबेन में आज सुबह धूप खिली हुई है और पूर्वानुमान के अनुसार मौसम में काफी सुधार हुआ है। कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, लेकिन यहां समय से क्रिकेट मैच शुरू होगा। यह मेजबान टीम के लिए अच्छी खबर है, लेकिन धूप खिली रहने से बल्लेबाजी के लिए भी अच्छा दिन हो सकता है।
17 Dec 2024 04:09 AM (IST)
17 Dec 2024 04:09 AM (IST)कप्तान रोहित शर्मा को खेलनी होगी बड़ी पारी
ओपनर यशस्वी जायसवाल के बाद शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत जल्दी आउट हो जाने के बाद अब फॉलोआन का खतरा टालने की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा के साथ साथ केएल राहुल पर है, जो 64 गेंदों में 33 रन बनाकर अभी तक क्रीज में मौजूद हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा को अभी खाता खोलना बाकी है।
The play has been called off due to bad light and it will be Stumps on Day 3 in Brisbane.#TeamIndia 51/4 in the 1st innings
Scorecard - https://t.co/dcdiT9NAoa#AUSvIND pic.twitter.com/bGpw7giCSS
— BCCI (@BCCI) December 16, 2024
Live match update of fourth day of india vs australia third test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Daisy Shah Controversy: मुंबई ऑडिशन में डेजी शाह के साथ हुई बदसलूकी, साउथ फिल्ममेकर पर लगाए गंभीर आरोप
Apr 16, 2026 | 06:46 PMनोएडा हिंसा: पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे सोशल मीडिया अकाउंट, VPN का इस्तेमाल कर ऐसे फैलाई गई आग
Apr 16, 2026 | 06:43 PMबंगाल के लाखों वोटरों को बड़ी राहत; SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; अब इन लोगों को मिलेगा वोट का अधिकार
Apr 16, 2026 | 06:42 PMLIVEMI vs PBKS Live Score: वानखेड़े में आज मुंबई की अग्निपरीक्षा, सामने है पंजाब किंग्स, थोड़ी देर में होगा टॉस
Apr 16, 2026 | 06:41 PMचीन की ईरान को दोटूक: ‘होर्मुज’ का रास्ता खोलो वरना डूबेगी दुनिया की इकोनॉमी, तेल संकट पर मची खलबली
Apr 16, 2026 | 06:30 PMआदित्य ठाकरे पर बेबुनियाद आरोप से भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत ने संसद में किया पलटवार
Apr 16, 2026 | 06:25 PMजाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM














