Lionel Messi India Tour: सचिन से मिले लियोनेल मेसी, मास्टर ब्लास्टर को गिफ्ट में दी जर्सी और फुटबॉल
Lionel Messi meets Sachin Tendulkar in Mumbai: लियोनेल मेसी तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। दूसरे दिन वह मुंबई पहुंचे, जहां ब्रेबोर्न में उनकी मुलाकात सचिन तेंदुलकर से हुई।
- Written By: संजय बिष्ट
लियोनेल मेसी और सचिन तेंदुलकर (फोटो- सोशल मीडिया)
Lionel Messi India Goat Tour 2025: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी इन दिनों भारत दौरे पर हैं और अपने दौरे के दूसरे चरण में वह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे। वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित खास कार्यक्रम में मेसी की मौजूदगी ने खेल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। इस इवेंट में क्रिकेट और फुटबॉल जगत की कई दिग्गज हस्तियां एक मंच पर नजर आईं, जिसने इस पल को और भी यादगार बना दिया।
सचिन तेंदुलकर और सुनील छेत्री से हुई ऐतिहासिक मुलाकात
वानखेड़े स्टेडियम में लियोनल मेसी की मुलाकात क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से हुई। इसके अलावा भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े नाम सुनील छेत्री भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। जब मेसी, सचिन और छेत्री एक साथ दिखे, तो स्टेडियम में मौजूद फैंस के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा पल था। खेल जगत के इन तीनों दिग्गजों की मौजूदगी ने इवेंट को ऐतिहासिक बना दिया।
VIDEO | Maharashtra: Amid loud cheers, Indian cricket legend Sachin Tendulkar gifts Argentine football icon Lionel Messi the 2011 World Cup jersey, calling it a golden moment for Mumbai and India. (Source: Third Party) (Full VIDEO available on PTI Videos –… pic.twitter.com/GKIqReBoqa — Press Trust of India (@PTI_News) December 14, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Boxing: SAI के लेटर से 40 भारतीय मुक्केबाजों के नाम गायब, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से होंगे बाहर
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
बच्चों के साथ रोंडो खेलते दिखे मेसी
इस कार्यक्रम के दौरान मेसी ने अपने साथी खिलाड़ियों रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज के साथ मिलकर बच्चों के साथ रोंडो खेला। मैदान पर मेसी का बच्चों के साथ घुलना-मिलना और उन्हें खेल की बारीकियां सिखाना फैंस को काफी पसंद आया। इस पल ने यह दिखा दिया कि मेसी न सिर्फ एक महान खिलाड़ी हैं, बल्कि युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी हैं।
सचिन ने गिफ्ट की टीम इंडिया की जर्सी
इस खास मुलाकात के दौरान सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी को टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की, जिस पर उनका ऑटोग्राफ भी मौजूद था। दोनों दिग्गजों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। जवाब में मेसी ने सचिन तेंदुलकर को एक फुटबॉल भेंट की। यह आपसी सम्मान और खेल भावना का शानदार उदाहरण देखने को मिला।
कोलकाता से शुरू हुआ था मेसी का भारत दौरा
लियोनल मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई थी। सिटी ऑफ जॉय में उन्होंने अपने स्टेच्यू का उद्घाटन किया, लेकिन सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। सुरक्षा चूक के चलते स्टेडियम में बवाल मच गया, जिसके बाद मामला काफी चर्चा में रहा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए।
ये भी पढ़ें: मेसी का कार्यक्रम आयोजित करने वाले सताद्रु के घर की सुरक्षा बढ़ाई, इवेंट के बाद हुई थी तोड़-फोड़
कोलकाता के बाद हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा, जहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। अब मुंबई में ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद लियोनल मेसी अपने भारत दौरे के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचेंगे। राजधानी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
