‘टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन…’, Kuldeep Yadav ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान
Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव ने कहा कि आईपीएल 2026 के पहले मैच में टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन से घबराने की जरूरत नहीं, अनुभवी खिलाड़ी जल्द वापसी कर टीम को मजबूती देंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कुलदीप यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Kuldeep Yadav Brushes Aside DC’s Top Order: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत हासिल कर ली। हालांकि, इस जीत के बाद टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे है। जिसके बाद टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन को लेकर किसी भी तरह का चिंता नहीं बताया है।
कुलदीप यादव ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन को लेकर किसी भी तरह की चिंता को खारिज करते हुए साफ कहा है कि अभी ‘पैनिक बटन’ दबाने की कोई जरूरत नहीं है। इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया था, लेकिन इसके बावजूद टीम ने समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की शानदार साझेदारी की बदौलत छह विकेट से जीत दर्ज की।
मैच में केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि पाथुम निसांका रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। वहीं, नीतीश राणा आक्रामक खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Kuldeep Yadav ने बल्लेबाजों को लेकर कही ये बात
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले कुलदीप यादव ने कहा, “नीतीश अनुभवी खिलाड़ी हैं और लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। निसांका की क्षमता भी सभी जानते हैं। यह सिर्फ पहला मैच था, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हर टीम अच्छी शुरुआत चाहती है, लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं होता। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले मैचों में हमारा टॉप ऑर्डर शानदार वापसी करेगा।”
यह भी पढ़ें: क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
लगातार पांच मैच हारने के बाद होंगे पैनिक
कुलदीप ने मजाकिया अंदाज में ‘पैनिक बटन’ पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर हम लगातार पांच में से पांच मैच हारते हैं, तब शायद पैनिक बटन दबाया जाएगा, लेकिन अभी बिल्कुल नहीं।” पिछले सीजन में घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन को लेकर भी उन्होंने टीम का बचाव किया। कुलदीप ने विश्वास जताया कि टीम इस बार वापसी करेगी और बेहतर क्रिकेट खेलेगी। उन्होंने कहा, “हम अच्छा खेल दिखाएंगे और लगातार जीत भी हासिल कर सकते हैं। टीम के अंदर पिछले सीजन की हार को लेकर कोई चर्चा नहीं है, हमारा पूरा ध्यान आगे बढ़ने पर है।”
