IPL 2026: चिन्नास्वामी में ही खेला जाएगा सीजन का पहला मैच, RCB को मिला ग्रीन सिग्नल, SRH से होनी है भिड़ंत
RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Written By: संजय बिष्ट
एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Opening Match RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले की मेजबानी को लेकर लंबे समय तक अनिश्चितता बनी हुई थी। हालांकि अब फाइनल रिपोर्ट सामने आ गई है और कर्नाटक सरकार ने RCB और KSCA को IPL 2026 का पहला मैच आयोजित करने की अनुमति दे दी है। इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।
कर्नाटक सरकार का अंतिम फैसला
कर्नाटक सरकार ने KSCA को 15 मार्च तक समय दिया था, ताकि स्टेडियम की सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जा सके। यह कदम पिछले साल IPL 2025 के दौरान हुए विक्ट्री परेड हादसे के बाद उठाया गया था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी ने सुरक्षा से जुड़े कई सुझाव दिए थे, जिन्हें KSCA ने समय रहते लागू किया। इसके बाद ही सरकार ने फाइनल मंजूरी दी और अब RCB और SRH का ओपनिंग मैच सुरक्षित रूप से आयोजित किया जा सकेगा।
चिन्नास्वामी में RCB के बाकी मुकाबले
BCCI ने 12 मार्च को IPL 2026 के लिए 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। इस शेड्यूल के अनुसार, चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL ओपनर के अलावा 5 अप्रैल को RCB और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबले की भी मेजबानी करेगा। RCB कुल पांच घरेलू मैच चिन्नास्वामी में खेलेगी, जबकि टीम के बाकी दो घरेलू मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद बचे हुए मैचों का शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले तैयारियों में जुटी मुंबई इंडियंस, 29 मार्च को कोलकाता के खिलाफ खेलेगी पहला मैच
RCB की कप्तानी और खिताब की रक्षा
RCB की टीम ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस सीजन भी टीम खिताब को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी और कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में रहेगी। पाटीदार की कप्तानी में पिछले साल RCB ने शानदार प्रदर्शन किया था और अब सभी की निगाहें IPL 2026 में उनकी टीम के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।
