Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गौतम गंभीर की बातों पर श्रीकांत का पलटवार! कहा- कप्तान और सेलेक्टर रहा हूं, मुझे कोई सीख न दें

K Srikkanth: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कोच गौतम गंभीर पर गुवाहाटी टेस्ट में खराब टीम चयन का आरोप लगाते हुए अपनी बात रखी।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Nov 25, 2025 | 05:28 PM

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत और वर्तमान कोच गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

K Srikkanth about Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मुख्य कोच गौतम गंभीर पर खुलकर हमला बोला है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट के लिए किए गए टीम चयन को “असंगत” और “बिना सोच-समझ का फैसला” बताया। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत पहले ही 0-1 से पीछे है और गुवाहाटी टेस्ट में भी उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 549 रन का विशाल लक्ष्य दिया है, जबकि टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे।

 टीम में इतनी काट-छांट क्यों?

अपने यूट्यूब शो चीकी चीका पर श्रीकांत ने टीम चयन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अक्षर पटेल का न खेलना हैरान करने वाला है। उन्होंने टिप्पणी की और कहा कि “अक्षर पटेल क्यों नहीं खेल रहे? क्या वह अनफिट हैं? वह हर स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। इतनी काट-छांट और प्रयोग क्यों किए जा रहे हैं?” श्रीकांत ने टीम प्रबंधन पर लगातार बदलाव करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे खिलाड़ियों में भरोसा नहीं बन पाता।

गंभीर जो कहें, मुझे फर्क नहीं… मैं कप्तान और चेयरमैन रह चुका हूं- श्रीकांत

गौतम गंभीर पर तंज कसते हुए श्रीकांत ने कहा कि भारतीय टीम हर दूसरे मैच में किसी ना किसी खिलाड़ी को डेब्यू करा रही है, जो साफ तौर पर ‘ट्रायल ऐंड एरर’ जैसा लगता है। उन्होंने कहा कि “गौतम गंभीर जो चाहे कहें, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं कप्तान रहा हूं, चयनसमिति का चेयरमैन भी रहा हूं। मुझे पता है कि मैं क्या बोल रहा हूं।” गंभीर द्वारा लगातार नए प्रयोग किए जाने को श्रीकांत ने टीम की अस्थिरता की बड़ी वजह बताया।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup में सेमीफाइनल का सुल्तान कौन? पाकिस्तान और इंग्लैंड ने गाड़ा झंडा, जानें किस पायदान पर है भारत

T20 World Cup 2026: क्या फिर इतिहास दोहराएगा भारत? 2007 के ये संयोग दे रहे हैं जीत की बड़ी गवाही

T20 World Cup 2026 में श्रीलंका का सफर हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड ने हराकर मेजबान को टूर्नामेंट से किया बाहर

आमिर ने भारत नहीं पाकिस्तान टीम पर की भविष्यवाणी, कहा- T20 वर्ल्ड कप के बाद सलमान आगा नहीं रहेंगे कप्तान

बल्लेबाजी और पंत की कप्तानी पर भी सवाल

श्रीकांत ने भारतीय बल्लेबाजी को भी Sketched बताया। खासतौर पर कप्तान ऋषभ पंत के शॉट को उन्होंने गैर जिम्मेदाराना करार दिया। उनका कहना था कि “वे कहेंगे ये उसका नेचुरल गेम है, लेकिन वह कप्तान है। क्या उसे मैच की स्थिति नहीं दिख रही थी?”

ये भी पढ़ें: टूटेगी 30 साल पुरानी परंपरा? घर में ही शर्मशार हो सकती है भारतीय टीम, मंडराया ये बड़ा खतरा!

हर्षित राणा पर भी पहले उठा चुके सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब श्रीकांत ने गंभीर को निशाने पर लिया हो। इससे पहले उन्होंने हर्षित राणा के चयन पर भी सवाल उठाए थे और उन्हें “गौतम गंभीर का यस मैन” कहा था। उस बयान के बाद दोनों के बीच शब्दयुद्ध भी हुआ था, जिसमें गंभीर ने श्रीकांत की टिप्पणी को शर्मना बताया था।

Krishnamachari srikkanth slams gautam gambhir over team selection guwahati test india vs south africa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2025 | 05:28 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gautam Gambhir
  • IND Vs SA
  • Indian Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.