KKR vs SRH 6th Match IPL 2026 Live Update
02 Apr 2026 08:10 PM (IST)
हैदराबाद की टीम तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है। अभी 8 ओवर पूरे नहीं हुए हैं और टीम ने 100 रन का स्कोर पार कर लिया है। इस वक्त क्रीज पर अभिषेक शर्मा और कप्तान ईशान किशन मौजूद हैं।
02 Apr 2026 08:01 PM (IST)
कार्तिक त्यागी ने खतरनाक दिख रहे ट्रेविस हेड को अपना शिकार बना दिया है। हेड ने 21 गेंद में 46 रन बनाए। इसके साथ ही हैदराबाद को पहला झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान ईशान किशन आए हैं। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 84/1 है।
Match 6. 5.1: Kartik Tyagi to Travis Head 4 runs, Sunrisers Hyderabad 75/0 https://t.co/iCMFpDudP7 #TATAIPL | #KKRvSRH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
02 Apr 2026 07:35 PM (IST)
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा पहला ओवर लेकर आए हैं। पहले ओवर के बाद SRH का स्कोर 6/0 है।
02 Apr 2026 07:17 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, साहिल अरोड़ा। हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन।
02 Apr 2026 07:15 PM (IST)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, बलेसिंग मुजरबानी।
02 Apr 2026 07:13 PM (IST)
अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में केकेआर के सामने बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान ने कहा- "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन कई अच्छी बातें भी रहीं। आमतौर पर हमें यहाँ इतनी घास या बारिश देखने को नहीं मिलती, और इसीलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। ओस के बारे में पक्का नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है। 40 ओवर तक पिच अच्छी रहनी चाहिए। वह (कैमरून ग्रीन) वह सब कुछ कर रहा है जो उसे करना चाहिए। उसे जल्द ही गेंदबाज़ी शुरू कर देनी चाहिए। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।" न
वहीं, SRH के युवा कप्तान ईशान किशन ने कहा है कि "हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए, हमें गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलना होगा। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। आपको मैदान पर जाकर बुनियादी चीजें सही तरीके से करनी होंगी। मैं सिर्फ़ एक ही बात कहूँगा कि अगर हम बहुत अच्छी स्थिति में न भी हों, तो भी हमें शांत रहना होगा। इस मैच में हम चीज़ों को आसान रखने की कोशिश करेंगे। मुझे अभी पक्का नहीं पता, लेकिन उसे जल्द ही तैयार हो जाना चाहिए; वह बल्ले से भी, खेल में बहुत बड़ा फ़र्क डालता है। हमारी टीम में एक बदलाव है। शिवांग टीम में आया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे; उसने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है और हम उसे एक मौका दे रहे हैं।"
🚨 TOSS 🚨@kkriders won the toss against @sunrisers and will field first
Updates ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH pic.twitter.com/AatcEELPeZ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
02 Apr 2026 06:52 PM (IST)
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आमने-सामने के आंकड़ों पर नजर डालें तो मुकाबला संतुलित दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं, जिनमें केकेआर ने 10 जीत दर्ज की हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
02 Apr 2026 06:50 PM (IST)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल 2026 की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में असर नहीं दिखा। जवाब में बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 203 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
02 Apr 2026 06:49 PM (IST)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मुकाबला खेला। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में प्रदर्शन कमजोर रहा। नतीजा यह हुआ कि इतना बड़ा स्कोर भी बचाया नहीं जा सका और मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
02 Apr 2026 06:46 PM (IST)
ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।
The last time #SRH and #KKR met 👇
3⃣rd highest team total in #TATAIPL ✅
Heinrich Klaasen's 105*(39) - Joint 3⃣rd fastest IPL hundred 🔥Highlights from their 2025 contest ▶️ https://t.co/1KLCWT8bep#KhelBindaas | #KKRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/o1JSE14kjI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
02 Apr 2026 06:44 PM (IST)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।
The Knights return to th𝗘-𝗗𝗘𝗡 for their first home game 🔥
Will @KKRiders register their first 2️⃣ points in the season? 🤨#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH pic.twitter.com/qy17qw97te
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
Indian Premier League 2026 KKR vs SRH Live Updates:आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोलकाता की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है, जबकि हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग एकादश में एक परिवर्तन किया है। दोनों ही टीमों के लिए इस सत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जहां टीम बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद उसे बचा नहीं सकी। वहीं, ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को भी अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए वापसी का मौका माना जा रहा है।