- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Priya Saroj Ai Generated Photo Fir Bjp Media Incharge
रिंकू सिंह के साथ AI फोटो वायरल होने पर भड़क उठीं सांसद प्रिया सरोज, 2 BJP नेताओं पर ठोंकी FIR
Priya Saroj AI photo controversy: सांसद प्रिया सरोज की मंगेतर रिंकू सिंह के साथ AI फोटो पोस्ट करने के मामले में बीजेपी मीडिया प्रभारी समेत दो लोगों पर गंभीर मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।
- Written By: अमन मौर्या

प्रिया सरोज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
FIR Against BJP Media In-Charge: उत्तर प्रदेश की चर्चित सांसद प्रिया सरोज की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज हुआ है। अपने लाइफस्टाइल और रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाली प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। सांसद प्रिया सरोज के अनुसार, मंगेतर रिंकू सिंह के साथ एआई जनरेटेड फोटो उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया था।
मामले में केस दर्ज होने के बाद सांसद प्रिया सरोज ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट में ‘नकली तस्वीर, नाकाम साजिश, भाजपा फिर से नाकाम’ कैप्शन के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह सोची-समझी साजिश: प्रिया सरोज
समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज ने बुधवार को जौनपुर साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। संसद में सदस्य होने के साथ ही एक महिला होने के नाते उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। यह उनको बदनाम करने की एक सोची समझी साजिश है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में दिल दहला देने वाला हादसा, 6 लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान
Ulhasnagar News: उल्हासनगर मनपा की महासभा में भाजपा के पार्षदों ने किया बहिष्कार, महागठबंधन के भीतर दरार
पीसी शर्मा ने भाजपा सरकार को घेरा, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कहा- नौटंकी अभी और चलेगी
अखिलेश यादव माफी मांगें! ब्राह्मणों के अपमान पर भड़कीं मायावती, चुप्पी पर उठाए सवाल, यूपी की राजनीति में भूचाल
सांसद प्रिया सरोज ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि वह वर्तमान संसद सदस्य हैं। चुनी गई एक महिला प्रतिनिधि के साथ सार्वजनिक जीवन में निशाना बनाने वाले ऐसे आचरण को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने से एक स्पष्ट संदेश जाएगा।
ये भी पढ़ें- कोलकाता में सड़कों पर नमाज को लेकर भारी तनाव, पुलिस एक्शन के बाद भड़का गुस्सा; इलाके में जमकर बवाल
12 गंभीर धाराओं में केस दर्ज
बता दें कि जौनपुर जिले के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह और विशाल सिंह की ID से सपा सांसद प्रिया सरोज की मंगेतर रिंकू सिंह के साथ एआई जनरेटेड आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की गई थी। सांसद प्रिया सरोज ने इस पोस्ट के URL और स्क्रीनशॉट के साथ जौनपुर साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग की। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दोनो आरोपियों पर आईटी एक्ट समेत बीएनएस की 12 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
फिलहाल, सांसद प्रिया सरोज की शिकायत के बाद जौनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया और अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। केस दर्ज होने के बाद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह द्वारा पोस्ट डिलीट कर दिया गया।
Priya saroj ai generated photo fir bjp media incharge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिंकू सिंह के साथ AI फोटो वायरल होने पर भड़क उठीं सांसद प्रिया सरोज, 2 BJP नेताओं पर ठोंकी FIR
May 16, 2026 | 08:27 AMयुद्ध का असर जेब पर, नागपुर में महंगाई का नया झटका, ईंधन और जरूरी सामान के बढ़े दाम; आम आदमी पर बढ़ा बोझ
May 16, 2026 | 08:12 AMTrump China Visit: ट्रंप चीन दौरा रहा बेहद अहम, शी जिनपिंग संग मुलाकात को बताया ‘G-2’ मोमेंट
May 16, 2026 | 08:10 AMधुले में सनसनीखेज हत्याकांड, पत्नी के सामने किए अपमान से बौखलाया बेटा; माता-पिता को मूसल से मारा, मौत
May 16, 2026 | 08:07 AMGaza Strike: हमास का शीर्ष कमांडर मारा गया? इजरायल ने गाजा पट्टी में किया बड़े मिलिट्री ऑपरेशन का दावा
May 16, 2026 | 07:46 AMआसनसोल में महासंग्राम! लाउडस्पीकर को लेकर बवाल; उपद्रवियों का पुलिस चौकी पर पथराव, लगानी पड़ी फोर्स
May 16, 2026 | 07:44 AMकर्नाटक में दिल दहला देने वाला हादसा, 6 लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान
May 16, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM













