Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mary Kom Net worth: करोड़ों की मालकिन हैं मैरी कॉम, जानें पति के पास हैं कितनी संपत्ति, जिसे देने जा रहीं तलाक!

Mary Kom Net worth: मैरी कॉम की संपत्ति के बारे में बार करें तो वह केवल बॉक्सिंग से ही नहीं, बल्कि कई अन्य माध्यमों से भी वह अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। जबकि उनके पति संपत्ति के मामले में उनसे कमजोर हैं।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Apr 09, 2025 | 09:56 PM

मैरी कॉम और उनके पति ऑनलर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम इस समय चर्चा का विषय बनीं हुई हैं। उन्हें लेकर ये खबरें हैं कि वह जल्द ही अपने पति ऑनलर को तलाक देने वाली हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबरें हैं कि वह अपने पति से लंबे समय से दूर रहती हैं। ऐसे में अब लोग ये भी जानना जरूर चाहते होंगे कि मैरी कॉम और उनके पति के पास कितनी संपत्ति है?

फैंस के मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि मैरी कॉम की नेट वर्थ कितनी है? ऐसे में आज हम आपके इसी सवाल का जवाब यहां दे रहे हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि उनके पति ऑनलर के पास कितनी संपत्ति है, जिन्हें वह तलाक देने वाली हैं।

पर्सनल लाइफ को रखा दूर

मैरी कॉम ने वैसे तो अपनी पर्सनल लाइव को मीडिया से काफी दूर रखा है। लेकिन, जब से उनकी तलाक की खबरें आई हैं, तब से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति के बारे में बार करें तो वह केवल बॉक्सिंग से ही नहीं, बल्कि कई अन्य माध्यमों से भी वह अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जेल ही अब मेरी जिंदगी है…उमर खालिद का छलका दर्द, साथी रिहा हुए पर खुद के लिए कही ये बड़ी बात- VIDEO

बिहार में जंगलराज 2.0? पटना में दिनदहाड़े हुआ गैंगवार, कुख्यात बदमाश अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या

नो बुर्का, नो नकाब…तभी दुकान में एंट्री! झांसी के सर्राफा व्यापारियों ने क्यों उठाया यह सख्त कदम?

लखनऊ तक पहुंची अमेरिका-वेनेजुएला युद्ध की आग, ट्रंप के खिलाफ राजधानी में प्रदर्शन- VIDEO

मैरी कॉम की नेट वर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी कॉम की नेट वर्थ $4 से $ 5 मिलियन (लगभग 33 से 42 करोड़ रुपये हैं)। वह देश की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने नाम के दम पर एक ब्रांड बनाया है और बहुत नाम कमाया है।

कमाई का अन्य सोर्स

मैरी कॉम सरकारी पुरस्कार, खेल पुरस्कार राशि, ब्रांड एंडोर्समेंट, सार्वजनिक कार्यक्रम और सांसद के तौर पर वेतन भी मिलता है। उन्होंने हर्बालाइफ, प्यूमा और बीएसएनएल जैसे बड़े ब्रांड का प्रचार किया है। साथ ही, उन्हें केंद्र और राज्य सरकारों से कई बार नकद पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 2016 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया, जहां से उन्हें सांसद के तौर पर वेतन भी मिलता है।

कितनी है पति ऑनलर की संपत्ति?

मैरी कॉम के पति करुंग ओनखोलर, जिन्हें लोग ऑनलर के नाम से जानते हैं, आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उन्होंने मैरी कॉम का शानदार करियर बनाने में बड़ा रोल निभाया है। हालांकि, वह आर्थिक रूप से मैरी कॉम से कमजोर हैं। जब उन्होंने 2022 में मणिपुर विधानसभा चुनाव लड़ा था, तो उन्हें बड़ा नुकसान हुआ था।

2-2 करोड़ का हुआ नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने उस चुनाव प्रचार में करीब ₹2 से ₹3 करोड़ खर्च किए थे, लेकिन वे जीत नहीं पाए। इस चुनावी हार ने उनकी निजी आर्थिक स्थिति और परिवार की आर्थिक स्थिरता को भी प्रभावित किया है।

खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चार बच्चों की मां हैं मैरी

जानकारी के लिए बता दें कि मैरी कॉम और ऑनलर की 2005 में शादी हुई थी। 2007 में उनके जुड़वां बेटे हुए और 2013 में एक और बेटे के जन्म के साथ परिवार और बढ़ गया। 2018 में उन्होंने एक बेटी को गोद लिया, जिससे मैरी का बेटी होने का सपना भी पूरा हुआ।

Know mary kom and her husband karung onkholer net worth amid divorce rumours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2025 | 07:24 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Mary Kom
  • Net Worth
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.