Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार केएल राहुल, गुजरात के खिलाफ बल्ले से मचाएंगे धमाल!

राहुल इस सीजन में भी शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। अगर आज वह गुजरात के खिलाफ 33 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। ऐसे में आज सभी की नजरें उन्हीं पर रहेगी।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 18, 2025 | 11:26 AM

केएल राहुल और विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज शाम दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस एक दूसरे से भिड़ते नजर आने वाले हैं। दोनों ही टीम के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है। वहीं, दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस मुकाबले को अपने लिए और भी ज्यादा खास बना सकते हैं।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को अपने टी20 करियर में 8000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 33 रनों की जरूरत है। अगर आज गुजरात के खिलाफ वह 33 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

राहुल इस सीजन में भी शानदार फॉर्म में नजर आए हैं, उनसे आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले में अच्छी पारी खेलने की उम्मीद है। आज केएल राहुल एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन विराट कोहली इस समय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। वह दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं।

लेकिन आज केएल राहुल उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट ने 257 मैच और 243वीं पारी में अपने टी20 करियर के 8000 रन पूरे किए। केएल राहुल आज अपना 237वां मैच और 224वीं पारी खेलेंगे, वे अपने 8 हजार टी20 रन से सिर्फ 33 रन दूर हैं। राहुल के नाम फिलहाल 7967 रन हैं, जिसमें 6 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 217 मैच और 213 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। जबकि दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं, जिन्होंने 227 मुकाबले की 218 पारियों में 8 हजार बनाए हैं।

DC vs GT: दिल्ली और गुजरात के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारी

आईपीएल 2025 में केएल राहुल ने 10 मैचों में 381 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतकीय पारी शामिल हैं। उन्होंने 30 चौके और 16 छक्के लगाए हैं। राहुल ने अपनी सबसे बड़ी पारी आरसीबी के खिलाफ खेली थी, जब उन्होंने 10 अप्रैल को बेंगलुरु में नाबाद 93 रन बनाए थे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन।

गुजरात टाइटंस- जोस बटलर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

Kl rahul to break virat kohli t20 record dc vs gt ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 11:26 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL
  • KL Rahul
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 मेगा ऑक्शन का बड़ा खेला! 10 टीमों की रिटेन-रिलीज लिस्ट आउट, देखें पर्स में हैं कितने करोड़?

2

IND vs SA 4th T20I: यहां दखें फ्री में मुकाबला, सीरीज जीतने की इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

3

IND vs SA: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अक्षर पटेल इंजरी के कारण सीरीज से हुए बाहर

4

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन 30 करोड़ में बिके, IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये कैसे हो गया?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.