केएल राहुल ने चेतेश्वर पुजारा को छोड़ा पीछे, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले..
KL Rahul Overtakes Cheteshwar Pujara: केएल राहुल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया है। वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7वें भारतीय बने।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
KL Rahul Overtakes Cheteshwar Pujara: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अपने अर्धशतक से चूक गए। हालांकि, इसके बाद भी वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया है।
केएल राहुल भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने चेतेश्वर पुजारा के 1769 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में पुजारा को पीछे छोड़ते हुए 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पुजारा ने भारत के लिए आखिरी बार जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में खेला था। उनके नाम 35 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले में 1769 रन है।
28 मैचों में पुजारा को छोड़ा पीछे
वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना 28वां मैच खेल रहे केएल राहुल ने 46 रनों की मदद से पुजारा से आगे निकल गए। अब उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1773 रन बना लिए हैं। डब्ल्यूटीसी में राहुल के नाम पांच शतक और 7 अर्धशतक है। डब्ल्यूटीसी में केएल राहुल से आगे कुल 6 बल्लेबाज हैं। जिन्होंने 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?
MI vs RCB: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में धोनी-कोहली की बराबरी
यह भी पढें: यशस्वी जायसवाल का कमाल, मैनचेस्टर में 51 साल बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
WTC में भारत के लिए सर्वाधिक रन
| स्थिति | खिलाड़ी का नाम | मैच | रन |
|---|---|---|---|
| 1. | रोहित शर्मा | 40 | 2716 |
| 2. | ऋषभ पंत | 38 | 2677 |
| 3. | विराट कोहली | 46 | 2617 |
| 4. | शुभमन गिल | 36 | 2500 |
| 5. | रविंद्र जडेजा | 43 | 2212 |
| 6. | यशस्वी जायसवाल* | 23 | 2067 |
| 7. | केएल राहुल* | 28 | 1770 |
| 8. | चेतेश्वर पुजारा | 35 | 1769 |
| 9. | अजिंक्य रहाणे | 29 | 1589 |
| 10. | मयंक अग्रवाल | 19 | 1293 |
7 मई 2015 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रोहित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित ने 40 मैच खेले और 69 पारियों में नौ शतकों और आठ अर्द्धशतकों की मदद से कुल 2716 रन बनाए। उसके बाद दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत मौजूद हैं। 37 मैचों में 2677 रन बनाए हैं। मौजूदा सीरीज के तीन मैचों में 425 रन बना चुके पंत को रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए चौथे टेस्ट में कम से कम 40 रन बनाने होंगे।
डब्ल्यूटीसी में रूट के नाम है सबसे ज्यादा रन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट के नाम है। अब तक खेले गए 67 मैचों में रूट ने कुल 5976 रन बनाए हैं। 34 वर्षीय दाएं हाथ के इस बल्लेबाज, जिन्होंने पहले इंग्लैंड की कप्तानी भी की है, को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 6000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने के लिए चौथे टेस्ट में 204 रन की जरूरत है।
