गावस्कर-तेंदुलकर के लिस्ट में शामिल हुए केएल राहुल, भारत के लिए ऐसा करने वाले...

KL Rahul Complete 1000 Test runs against England: केएल राहुल ने इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन पूरा किया। वो ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
गावस्कर-तेंदुलकर के लिस्ट में शामिल हुए केएल राहुल, भारत के लिए ऐसा करने वाले...
केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

KL Rahul Complete 1000 Test runs against England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केएल राहुल ने एक उपलब्धि हासिल कर ली है। वो इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

केएल राहुल बुधवार (23 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर खेल रहे हैं। पहले दिन के खेल के पहले सत्र में राहुल ने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।

11 रन बनाते ही इंग्लैंड में बनाया 1000 रन

इंग्लैंड में भारत के लिए अपना 13वां टेस्ट मैच खेल रहे केएल राहुल ने 11 रन बनाते ही 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। उन्होंने क्रिस वोक्स के गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 17 मैचों में चार शतकों और आठ अर्द्धशतकों की मदद से कुल 1575 रन बनाए। वहीं द्रविड़ के नाम 13 टेस्ट मैचों 1376 रन बनाए हैं। जबकि गावस्कर ने 16 टेस्ट मैचों में 1152 रन बनाए थे।

भारत बनाम इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन (इंग्लैंड में)

खिलाड़ी मैच रन औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर शतक/अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर 17 1575 54.31 193 4/8
राहुल द्रविड़ 13 1376 68.80 217 6/4
सुनील गावस्कर 16 1152 41.14 221 2/8
केएल राहुल* 13 1003 41.20 149 4/2
विराट कोहली 15 976 33.65 149 2/5

विराट कोहली ने इंग्लैंड में भी 1000 से अधिक टेस्ट रन बनाए, लेकिन 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 मैचों के अलावा न्यूजीलैंड (जून 2021 में) और ऑस्ट्रेलिया (जून 2023 में) के खिलाफ भी इंग्लिश धरती पर एक-एक मैच खेला है।

इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन

खिलाड़ी मैच रन औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर शतक / अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर 17 1575 54.31 193 4 / 8
राहुल द्रविड़ 13 1376 68.80 217 6 / 4
सुनील गावस्कर 16 1152 41.14 221 2 / 8
विराट कोहली 17 1096 33.21 149 2 / 5
केएल राहुल* 13 1003 41.20 149 4 / 2

वहीं इसके अलावा मौजूदा सीरीज में दो शतक लगा चुके केएल राहुल अगर मैनचेस्टर के मुकाबले में 28 रन बनाते ही वह गावस्कर के बाद इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। राहुल के पहले यह कारनामा सिर्फ सुनील गावस्कर ने किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com