Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केएल राहुल ने इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI को बताया अपना इरादा, टीम इंडिया में वापसी को लेकर किया खुलासा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का इस समय पूरा फोकस अगले साल भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप है। वो टी20 क्रिकेट में फिर से टीम में वापसी करना चाहते हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 26, 2025 | 07:28 PM

केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ केएल राहुल का ध्यान इस वक्त पूरी तरह अगले साल भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर केंद्रित है। लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे राहुल एक बार फिर इस फॉर्मेट में वापसी करना चाहते हैं। उनका कहना है कि टी20 से दूरी ने उन्हें सफेद गेंद क्रिकेट में अपने खेल को सुधारने का अवसर दिया है।

गौरतलब है कि केएल राहुल ने आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। उस टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गया था। तब से अब तक वह इस प्रारूप से दूर हैं। एक बातचीत में राहुल ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा कि मैं टी20 टीम में वापसी करना चाहता हूं और वर्ल्ड कप मेरे ज़ेहन में है। लेकिन इस वक्त मेरा फोकस सिर्फ अपने खेल का आनंद लेने पर है।

भारत और श्रीलंका करेगा वर्ल्ड कप की मेजबानी

मौजूदा टी20 चैम्पियन भारत 2026 में श्रीलंका के साथ विश्व कप की मेजबानी करेगा। आईपीएल में राहुल की दिल्ली कैपिटल्स टीम प्लेआफ के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी लेकिन उन्होंने 13 मैचों में 149 . 72 की स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाये। राहुल ने छह सत्र में पांचवीं बार 500 से अधिक रन बनाये हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच

वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी

ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने

अपने खेल पर काम करने का मौका मिला

उन्होंने कहा कि मुझे सफेद गेंद के प्रारूप में अपने खेल पर काम करने का मौका मिला। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन 12 या 15 महीने पहले मुझे अहसास हुआ था कि खेल बदल रहा है और तेज होता जा रहा है। इसमें वही टीम जीत रही है जो अधिक चौके छक्के लगा रही है। मैं पिछले कुछ साल से टी20 टीम का हिस्सा नहीं हूं। इससे मुझे इस प्रारूप में अपने खेल पर विचार करने का मौका मिला।

दोगुना हो जाएगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का रोमांच, JioHotstar ने खरीद लिए डिजिटल राइट्स

उन्होंने कहा कि मैने बैठकर सोचा कि कहां बेहतर हो सकता हूं और मुझे खेल की रफ्तार पकड़ने के लिये क्या करना होगा। टी20 टीम में वापसी करने और वनडे तथा टी20 प्रारूप में टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिये क्या करना होगा। केएल राहुल के लिए यह सीजन काफी अच्छा रहा और वो इसी के दम पर इंडिया टीम में वापसी करना चाहते हैं।

Kl rahul eyes t20 world cup return shares his goals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 07:25 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Indian Cricket Team
  • IPL
  • KL Rahul

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.