विराट-रोहित के साथ खास लिस्ट में शामिल हुए केएल राहुल, WTC में ऐसा करने वाले भारत के…
KL Rahul: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 16 रन बनाते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना 2000 रन पूरा किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
KL Rahul joined Virat Kohli and Rohit Sharma in an elite list: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। केएल राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
केएल राहुल भी विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। राहुल को भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में 2000 रन बनाने के लिए 16 रनों की ज़रूरत थी और उन्होंने भारत की पहली पारी के नौवें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर जेडन सील्स की लगातार दो गेंदों पर चौके लगाकर यह मुकाम हासिल कर लिया। अब उनके नाम 31 WTC मैचों में 2003* रन दर्ज हैं।
ऋषभ पंत इस लिस्ट में हैं टॉप पर
विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के कारण इस सीरीज से बाहर है। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा ऋषभ पंत ने बनाए हैं। पंत ने 38 WTC मैच खेले हैं और 6 शतकों और 16 अर्द्धशतकों की मदद से 2731 रन बनाए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा के नाम 2716 रन है। रोहित अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 2697 के साथ शुभमन गिल और चौथे नंबर पर 2617 रनों के साथ विराट कोहली मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
BREAKING: टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए विराट कोहली, फैंस हैरान
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सर्वाधिक रन
| क्रम | खिलाड़ी का नाम | मैच | रन | सर्वोच्च स्कोर | शतक/अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऋषभ पंत | 38 | 2731 | 146 | 6/16 |
| 2 | रोहित शर्मा | 40 | 2716 | 212 | 9/8 |
| 3 | शुभमन गिल | 39 | 2697 | 269 | 9/8 |
| 4 | विराट कोहली | 46 | 2617 | 254* | 5/11 |
| 5 | रविंद्र जडेजा | 46 | 2505 | 175* | 5/17 |
| 6 | यशस्वी जायसवाल | 26 | 2251* | 214* | 6/12 |
| 7 | केएल राहुल | 31 | 2003* | 137 | 6/8 |
| 8 | चेतेश्वर पुजारा | 35 | 1769 | 102* | 1/15 |
| 9 | अजिंक्य रहाणे | 29 | 1589 | 115 | 3/9 |
| 10 | मयंक अग्रवाल | 19 | 1293 | 243 | 4/4 |
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम है। दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज ने अब तक खेले गए 69 मैचों में कुल 6080 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 4278 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन है। जिन्होंने 4225 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए महाराष्ट्र की टीम का ऐलान, पृथ्वी शॉ और जलज सक्सेना की हुई एंट्री
38 रन बनाकर आउट हुए केएल राहुल
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहली पारी में केएल राहुल 54 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की पारी खेली। इस दौरान राहुल ने 5 चौके और एक छक्के लगाए। राहुल स्टंप आउट हुए। जेमिल वारिकन ने राहुल को आउट करके वेस्टइंडीज टीम को पहली सफलता दिलाई।
