KKR vs RR: कोलकाता के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने इस मुकाबले में एक बदलाव किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कोलकाता बनाम राजस्थान (फोटो-सोशल मीडिया)
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें पहली जीत पर होगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। राजस्थान ने इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किया है। जबकि कोलकाता की टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
टॉस जीतकर आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। विकेट काफी सूखा लग रहा है। कल घास काट दी गई थी। पहली पारी टर्न ले सकती है और बाद में भी ऐसा ही रह सकता है। इसलिए शुरू में ही माहौल बना लेते हैं। हमारा फोकस बेहतर करने पर है। पिछला मैच सीखने का फेज था। हमें इसे गेम में भी ले जाना होगा। हेटमायर और ब्रिजेश वापस आ गए हैं, वे प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे की जगह लेंगे।”
टॉस गंवाने के बाद अंजिक्य रहाणे ने क्या कहा?
केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाजों पर कोई दबाव न हो। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। मैं टॉस हारकर खुश हूं। हम पहले जीते हैं। हम भविष्य के बारे में नहीं कह सकते, बस नियंत्रण करने लायक चीजों पर फोकस करेंगे। हमारी तैयारी शानदार और अच्छी रही है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL 2026 में ऐसी है दोनों टीमों की प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम पिछले 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। इस मैच को जीतकर टीम के पास पहले स्थान पर पहुंचने का मौका है। केकेआर को सीजन की पहली जीत का इंतजार है। केकेआर शुरुआती 6 मैचों में 5 मैच हार चुकी है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: टॉप-4 में पहुंची SRH, हार के बाद CSK को हुआ फायदा; जानें किसके पास है ऑरेंज-पर्पल कैप?
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
