IPL 2026 Points Table: टॉप-4 में पहुंची SRH, हार के बाद CSK को हुआ फायदा; जानें किसके पास है ऑरेंज-पर्पल कैप?

IPL 2026 Updated Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया। इस जीत के साथ के साथ हैदराबाद ने तीसरी जीत हासिल की। वहीं अंकतालिका में भी छलांग लगाई है।
IPL 2026 Points Table
सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला शनिवार की शाम को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया था। इस मुकाबले में हैदराबाद ने 10 रन से जीत दर्ज करते हुए तीसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंकतालिका के टॉप-4 में जगह बना ली, तो हार के बावजूद सीएसके को फायदा हुआ है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 59 और हेनरिक क्लासेन ने 59 रनों की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। जिसमें मैथ्यू शॉर्ट ने 34, आयुष म्हात्रे ने 34 और सरफराज खान ने 25 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही एसआरएच-सीएसके के बीच हुआ मैच के बाद अंकतालिका के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप सूची की शीर्ष खिलाड़ियों में बदलाव हुआ है।

IPL 2026 का अपडेटेड टेबल पॉइंट्स

क्रमांक टीम मैच (P) जीते (W) हारे (L) बेनतीजा (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 PBKS 5 4 0 1 9 +1.067
2 RCB 6 4 2 0 8 +1.171
3 RR 5 4 1 0 8 +0.889
4 SRH 6 3 3 0 6 +0.566
5 DC 5 3 2 0 6 +0.310
6 GT 5 3 2 0 6 +0.018
7 CSK 6 2 4 0 4 -0.780
8 LSG 5 2 3 0 4 -0.804
9 MI 5 1 4 0 2 -1.076
10 KKR 6 0 5 1 1 -1.149

पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है। पंजाब के 5 मैचों में 9 अंक हैं। आरसीबी 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में 6 अंक के साथ चौथे और दिल्ली कैपिटल्स 5 मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। जीटी 5 मैचों में 6 अंक के साथ छठे, चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 6 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

IPL 2026 में अब किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?

एसआरएच-सीएसके मैच के बाद ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के पास चली गई है। मैच में 39 गेंदों पर 59 रन बनाने वाले क्लासेन के 6 मैचों की 6 पारियों में 283 रन हो गए हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप आ गई है। कंबोज के 6 मैचों में 13 विकेट हो गए हैं। एसआरएच के खिलाफ हुए मैच में भी दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 3 विकेट लिए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com