KKR vs RCB: IPL 2025 के पहले ही मैच में आंद्रे रसेल रचेंगे इतिहास, बेंगलुरु के खिलाफ 16 रन बनाते ही कई दिग्गजों को छोड़ेंगे पीछे
IPL 2025, KKR vs RCB: आंद्रे रसेल ने आईपीएल के 127 मैचों में 2484 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 11 अर्धशतक लगाए हैं। रसेल 16 रन और बनाते ही 2500 रनों का आंकड़ा छू लेंगे।
- Written By: मृणाल पाठक
आंद्रे रसेल (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2025, KKR vs RCB: आज 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का आगज होने जा रहा है। इस सीजन की पहली भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाली है। यह मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। जहां KKR के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के पास इतिहास रचने का मौका है।
दरअसल, आंद्रे रसेल ने आईपीएल के 127 मैचों में 2484 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 11 अर्धशतक लगाए हैं। रसेल 16 रन और बनाते ही 2500 रनों का आंकड़ा छू लेंगे। ऐसा करने वाले वह आईपीएल के 40वें खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसा करते ही रसेल कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ देंगे। इस लिस्ट में स्टीव स्मिथ का नाम भी शामिल है।
IPL में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं-
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने अब तक 252 मैचों में 8004 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 8 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं। उन्होंने 222 मैचों में 6769 रन बनाए हैं। धवन ने 2 शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 257 मैचों में 6628 रन बनाए हैं। इसी तरह डेविड वॉर्नर चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 6565 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MI vs CSK: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
MI vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा पहला झटका, कप्तान गायकवाड़ आउट, एम. गजनफर को मिला विकेट
पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
रसेल का आईपीएल रिकॉर्ड-
आंद्रे रसेल ने पिछले सीजन में 15 मैच खेले थे। उन्होंने इस दौरान 222 रन बनाए थे। वहीं, 2023 में उन्होंने 14 मैचों में 227 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया है। उन्होंने 84 मैचों में 72 विकेट लिए हैं। रसेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक मैच में 15 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। वह एक बार फिर केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुकाबले पर मंडरा रहा बारिश का खतरा
जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का खरता मंडरा रहा है। बारिश सीजन के पहले मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकती है। इसी मैच में ओपनिंग समारोह भी होना है। ऐसे में अगर बारिश आई तो काफी नुकसान हो सकता है।
